एक्सप्लोरर

अनुच्छेद 370 हटने के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला, कुलगाम में 5 गैर-कश्मीरी मजदूरों की हत्या

जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में छठी वारदात है जब मजदूरों और ट्रक ड्राइवरों को आतंकियों ने निशाना बनाया है. आतंकियों के निशाने पर ज्यादातर गैर कश्मीरी हैं.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में यूरोपीय यूनियन के सांसदों के दौरे के बीच एक बार गैर कश्मीर मजदूरों को आतंकियों ने निशाना बनाया है. आतंकियों ने मंगलवार को कुलगाम जिले में पांच मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी. इस हमले में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. हताहत हुए सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के थे और इनका नाम शेख कमरुद्दीन, शेख एमडी रफीक, शेख मर्सुलिन, शेख निजामुद्दीन और मोहम्मद रफीक है.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मजदूरों की हत्या पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''कश्मीर में नृशंस हत्याओं से हम स्तब्ध और दुखी हैं. मुर्शिदाबाद के पांच मजदूरों की जान चली गई। हमारे शब्द मृतक के परिवारों के दुःख को दूर नहीं करेंगे. इस दुखद घड़ी में परिवारवालों को सभी तरह की मदद दी जाएगी.''

हमले में शामिल आतंकियों की धड़-पकड़ के लिए सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है. मोदी सरकार ने पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाने का एलान किया था. केंद्र के फैसले के बाद से आतंकवादी ट्रकवालों और मजदूरों खासकर उन लोगों को को निशाना बना रहे हैं जो कश्मीर के बाहर से घाटी में आये हैं.

आतंकियों ने पहले भी किए हैं कायराना हमले

सोमवार को उधमपुर जिले के एक ट्रक चालक को अनंतनाग में आतंकवादियों ने मार डाला था. अनुच्छेद 370 हटने के बाद आतंकवादियों के हमले में मारा जाने वाला यह चौथा ट्रक ड्राइवर था. 24 अक्टूबर को आतंकवादियों ने शोपियां जिले में दो गैर कश्मीरी ट्रक ड्राइवरों की हत्या कर दी थी.

छिटपुट घटनाओं के बीच यूरोपीय प्रतिनिधिमंडल ने लिया कश्मीर का जायजा, डल झील में लिया शिकारे का आनंद

14 अक्टूबर को शोपियां जिले में ही दो आतंकवादियों ने राजस्थान पंजीकरण नंबर वाले एक ट्रक के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. दो दिन बाद शोपियां जिले में ही आतंकवादियों के हमले में पंजाब के सेब व्यापारी चरणजीत सिंह की मौत हो गयी थी और संजीव घायल हो गया था. पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने छत्तीसगढ़ के एक ईंट भट्टा मजदूर की हत्या कर दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रिजिजू ने दी सीधी चेतावनी
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रिजिजू ने दी सीधी चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget