एक्सप्लोरर

मुंबई: फुटओवर ब्रिज गिरने से 6 लोगों की मौत, 36 घायल, मृतकों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजे का एलान

हादसे में मरने वालों के नाम अपूर्वा प्रभु (35 साल), रंजना तांबे (40 साल), सारिका कुलकर्णी (35 साल), जाहिद सिराज खान (32 साल) और तपेंद्र सिंह (35 साल) हैं. हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.

मुंबई: दक्षिणी मुंबई में सीएसटी रेलवे स्टेशन के पास बना फुटओवर ब्रिज गिर गया है. इस हादसे में अब तक 3 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत की खबर है. स्टेशन के पास गुरुवार शाम पैदल पार पुल का बड़ा हिस्सा ढह जाने से 36 लोग घायल भी हुए हैं. हादसे में मरने वालों के नाम अपूर्वा प्रभु (35 साल), रंजना तांबे (40 साल), सारिका कुलकर्णी (35 साल), जाहिद सिराज खान (32 साल) और तपेंद्र सिंह (35 साल) हैं.

प्रधानमंत्री ने हादसे पर जताया दुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में फुटओवर ब्रिज पर हुए हादसे को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि मुंबई में फुटओवर ब्रिज दुर्घटना में मारे गए लोगों के बारे में जानकर बेहद दुखी हूं. मेरी सांत्वना उनके परिवारों के साथ है. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायलों की जल्द रिकवरी हो. महाराष्ट्र सरकार प्रभावित लोगों को सभी तरह की सहायता प्रदान कराने के लिए सभी संभव प्रयास कर रही है.

महाराष्ट्र सरकार ने किया मुआवजे का एलान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि मुंबई में हुए फुटओवर ब्रिज हादसे के बारे में जानकर दुखी हूं. मैंने बीएमसी के कमिश्नर और मुंबई पुलिस के अधिकारियों से बात की है वो रेलवे मंत्रालय के अधिकारियों के साथ मिलकर तुरंत राहत और बचाव के कार्यों को सुनिश्चित करें.

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी. पुलों के हाल ही में हुए ऑडिट पर भी सवाल उठते हैं तो उसकी भी जांच कराई जाएगी. हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. वहीं हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी और उनके मेडिकल खर्च भी सरकार द्वारा वहन किए जाएंगे.

रेलवे की राष्ट्रीय प्रवक्ता स्मिता वत्स ने कहा है कि जहां हादसा हुआ है वो पुल रेलवे का नहीं है. रेलवे घायलों की हरसंभव मदद कर रहा है. जिस फुटओवर ब्रिज पर हादसा हुआ है वो सीएसटी से कामा अस्पताल की ओर जाता है.

राहुल गांधी ने जताया हादसे पर दुख कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मुंबई में फुट ओवर ब्रिज के ढहने की घटना पर दुख जताया है. गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ''मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसे की ख़बर से मुझे बेहद दुःख हुआ है. मृतकों के परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी शोक और संवेदना व्यक्त करता हूं.'' उन्होंने कहा, ''जो घायल हैं उन्हें जल्द से जल्द राहत मिले मेरी ये प्रार्थना है.''

हादसे की जगह पर पहुंचे कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कहा कि अगर एक आम मुंबईकर शहर के रोजाना के चलने वाले पुलों पर सुरक्षित नहीं है तो वो कहां सुरक्षित होगा? सरकार स्मार्ट सिटी की बात करती है लेकिन वो लोगों को बेसिक सुविधाएं तक ठीक से मुहैया नहीं करा रही हैं.

फुटओवर ब्रिज हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज सेंट जॉर्ज और जीटी हॉस्पिटल में चल रहा है. शाम साढ़े सात बजे के करीब इस पुल के गिरने की खबर आई थी. ये पुल बीएमसी द्वारा बनाया गया था. लोग लोकल ट्रेन पकड़ने के लिए इस पुल का इस्तेमाल करते हैं और अचानक ब्रिज के गिरने के बाद वहां अफरातफरी मच गई थी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Embed widget