एक्सप्लोरर

Presidential Election 2022: कांग्रेस ने की अपने ही विधायकों की घेराबंदी, गोवा से पहुंचाया चेन्नई, जानिए क्यों?

Goa Congress MLAs: कांग्रेस पार्टी के पांच विधायक गोवा से चेन्नई पहुंचे हैं. ये 5 वही विधायक हैं जो कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े हैं. कुछ दिन पहले 11 में से 5 विधायकों से संपर्क न होने की बात कही गई थी.

President Election: कांग्रेस (Congress) ने अपने ही विधायकों (MLAs) की घेराबंदी शुरू कर दी है. कांग्रेस के 5 विधायक गोवा (Goa) से चेन्नई (Chennai) पहुंचाए गए हैं. इन विधायकों को गोवा के विधानसभा सत्र (Assembly Session) के बाद सीधे चेन्नई पहुंचाया गया है. इन विधायकों में कार्लोस फर्रेरा, संकल्प अमोनकर, यूरी अलेमाओ, रुडॉल्फ फर्नांडिस और एल्टन शामिल हैं. कहा जा रहा है कि ये विधायक अब राष्ट्रपति चुनाव (President Election) के गोवा विधानसभा (Goa Assembly) पहुंचेंगे. यही पांच विधायक हैं जो कांग्रेस के साथ हैं.

अभी कुछ दिन पहले कांग्रेस पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो को पद से हटा दिया था. पार्टी ने उन पर और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत पर बीजेपी के साथ मिलकर पार्टी के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था. इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुकुल वासनिक को गोवा जाने के निर्देश दिए थे.

पांच विधायकों से संपर्क नहीं, पांच विधायक कांग्रेस के साथ

इस मामले पर कांग्रेस के डेस्क प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने बताया था कि पांच विधायक ऐसे हैं जिनसे संपर्क नहीं हो पाया उनमें लोबो, कामत, केदार नाइक, राजेश फलदेसाई और डेलियाला शामिल हैं तो वहीं पांच विधायक एल्टन डी कोस्टा, संकल्प अमोनकर, यूरी अलेमाओ, कार्लोस अल्वारेस फरेरा, रुडॉल्फ फर्नांडीस हमारे साथ हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि एक विधायक एलेक्सो सिकेरा पार्टी के संपर्क में हैं.

दिग्विजय सिंह का बयान

कांग्रेस (Congress) के 11 विधायकों में से कुछ के बीजेपी (BJP) में शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कहा कि इस बात की जांच करने की जरूरत है कि इनमें से कितने विधायक प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (Income Tax) की जांच का सामना कर रहे हैं. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि यदि आप इसके बारे में जानते हैं, तो आपको पता चल जाएगा कि यह लोकतंत्र नहीं है, बल्कि यह बीजेपी का धनतंत्र है.

ये भी पढ़ें: Goa Political Crisis: गोवा में संकट पर एक्शन में कांग्रेस, पार्टी के 5 विधायक ‘लापता’, सोनिया गांधी ने मुकुल वासनिक को भेजा

ये भी पढ़ें: Goa Congress Crisis: गोवा में मुकुल वासनिक के साथ विधायकों की बैठक, बागी खेमे के विधायक भी पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
CJP प्रोटेस्ट से व्यापारियों को भारी नुकसान, ट्रेड एसोसिएशन ने अमित शाह को लिखा पत्र
CJP प्रोटेस्ट से व्यापारियों को भारी नुकसान, ट्रेड एसोसिएशन ने अमित शाह को लिखा पत्र
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़, केरन सेक्टर में दो आतंकवादी ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़, केरन सेक्टर में दो आतंकवादी ढेर

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget