एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: हरियाणा सरकार का आदेश- पहली बार अपराध करने वाले ना हों गिरफ्तार

हरियाणा में पहली बार अपराध करनेवाले गिरफ्तार नहीं किए जाएंगे.सरकार ने पुलिस को इस सिलसिले में शर्तों के साथ हिदायत दी है.

कोरोना वायरस फैलने के पीछे भीड़भाड़ को मुख्य वजह मानते हुए सरकार ने 25 मार्च से लॉकडाउन किया है. सुप्रीम कोर्ट ने भी जेलों में क्षमता से ज्यादा कैदियों के होने पर कुछ मामलों में उनकी संख्या कम करने का सुझाव दिया था. जिसके बाद राज्य सरकारों ने अपनी तरफ से पहल शुरू कर दी. विचाराधीन कैदियों को छोड़े जाने संबंधी फैसले के बाद हरियाणा सरकार ने नया आदेश जारी किया है.

पहली बार अपराध करनेवालों की ना हो गिरफ्तारी

हरियाणा सरकार ने अहम फैसला लेते हुए पुलिस को आदेश दिया है कि पहली बार अपराध करनेवालों को गिरफ्तार नहीं किया जाए. ऐसे अपराधियों को उन मामलों में गिरफ्तार नहीं किया जाए जिसमें 7 साल से कम सजा का प्रावधान है. अलबत्ता पुलिस को अगर लगता है कि उसे जांच की और जरूरत है तो ऐसी स्थिति में अपनी कार्रवाई कर सकती है. हालांकि पहले से इस सिलसिले में जेलों को विचाराधीन और सजायाफ्ता कैदियों को छोड़ने की बाबत गाइडलाइन जारी है.

हरियाणा सरकार का पुलिस को नया फरमान जारी

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित उच्च प्राधिकार कमेटी की रिपोर्ट को गृह विभाग ने पुलिस को भेज दिया है. जिसके मुताबिक जांचकर्ता को सलाह दी जाती है कि पहली बार अपराध करनेवालों की गिरफ्तारी अमल में लाने से बचा जाए. ये आदेश उन लोगों के खिलाफ लागू होगा जिन्होंने कोई दंडनीय अपराध किया है और जिसकी सजा 7 साल तक की बनती है. हालांकि जरूरी जांच के मकसद से उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है.

एडवायजरी के मुताबिक पुलिस कमिश्नर, पुलिस अधीक्षक ऐसे मामलों पर निगाह रखने को कहा गया है. इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने जेलों में बंद करीब 11 हजार कैदियों को बाहर करने का फैसला किया था जबकि हरियाणा की खट्टर सरकार ने तीन महीने की पैरोल देने की बात कही थी.

Delhi के Sangam Vihar में पानी के लिए तोड़ा गया Social Distancing का नियम

प्रधानमंत्री के संबोधन से कामकाजी वर्ग, कारोबारी और मजदूर निराश हुए- पी चिदंबरम   

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को SEM कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जल्द होंगे रिहा
LIVE: अभिजीत दीपके को SEM कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जल्द होंगे रिहा
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget