एक्सप्लोरर

हरियाणा: खट्टर सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार आज, सात विधायक बन सकते हैं मंत्री

दुष्यंत चौटाला को बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार में कुल 11 विभाग मिले हैं. जबकि बाकी सभी विभाग मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पास होंगे जो बाकी मंत्रियों में विभागों का बंटवारा करेंगे.

नई दिल्ली: हरियाणा में दोबारा खट्टर सरकार बनने के बाद आज कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा. बीजेपी और जेजेपी दोनों ही पार्टियों के मंत्री आज शपथ लेंगे. एबीपी न्यूज को मिली जानाकारी के मुताबिक बीजेपी कोटे से चार मंत्री शपथ ले सकते हैं. बीजेपी की ओर से मंत्री पद के लिए जो नाम चर्चा में हैं उनमें अनिल विज, कंवरपाल गुर्जर, बनवारीलाल और अभय यादव शामिल हैं.

जेजेपी की ओर से रामकुमार मंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके अलावा दो निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह और बलराज कुंडू मंत्री बनेंगे. दोपहर 12.30 बजे बजे राजभवन में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे.

हरियाणा: मनोहर लाल खट्टर ने दुष्यंत चौटाला को दिए 11 विभाग, कल होगा कैबिनेट विस्तार

कैबिनेट विस्तार से पहले विभागों का बंटवारा हो गया है. दुष्यंत चौटाला को बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार में कुल 11 विभाग मिले हैं. दुष्यंत इन्हीं विभागों में से अपनी पार्टी के कोटे के मंत्रियों को विभाग देंगे. जबकि बाकी सभी विभाग मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पास होंगे जो बाकी मंत्रियों में विभागों का बंटवारा करेंगे.

बता दें कि, मनोहर लाल खट्टर (65) ने 27 अक्टूबर को दूसरे कार्यकाल के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी जबकि जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. मौजूदा मंत्रिमंडल में केवल यही दो सदस्य हैं.

हरियाणा सरकार का गांवों में शराब की बिक्री को प्रतिबंधित करने की दिशा में काम शुरू

कैबिनेट विस्तार में हुई देरी की वजह से खट्टर को विपक्ष की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने पिछले दिनों ट्वीट कर कहा कि चुनाव परिणाम के 20 दिन बाद भी बीजेपी-जेजेपी मंत्रियों के विभागों और सत्ता की मलाई के बंटवारे में उलझे हैं. विभागों में मुखिया और जिम्मेदारी के अभाव में हरियाणा में बिगड़ी शासन व्यवस्था.

क्या था हरियाणा का चुनाव परिणाम हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव हुए थे और परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किये गये. राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी को 40 सीटें मिली थी जबकि जेजेपी ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी. कांग्रेस ने 31 सीटों पर विजय हासिल की थी जबकि इनेलो और हरियाणा लोकहित पार्टी को एक-एक सीट मिली थी. बीजेपी ने राज्य में जेजेपी की मदद से सरकार बनाई थी. सात निर्दलीय भी सरकार का समर्थन कर रहे है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget