एक्सप्लोरर

Green Fungus: ब्लैक, व्हाइट और यलो के बाद अब देश के इस राज्य में आया ग्रीन फंगस का पहला मामला

Green Fungus: मरीज का इलाज कर रहे अरविन्दो हॉस्पिटल के डॉ रवि डोशी ने बताया कि यह ग्रीन फंगस यंग मरीज़ के अंदर मिला है. यह उस व्यक्ति के सायनस में लंग्स में ओर ब्लड में मिला है.;

मध्य प्रदेश के सबसे तेजी से बढ़ते शहर इंदौर में पोस्ट कोविड बीमारियों के काफी मामले सामने आ रहे है. इंदौर के सरकारी और निजी अस्पतालों में इन दिनों ब्लैक फंगस के शिकार करीब 500 से ज्यादा केस आए है. वहीं हैरत की बात ये है कि इंदौर में अब ग्रीन फंगस (Green Fungus )का मरीज सामने आया है और ये देश का पहला मामला है.

दरअसल इंदौर में कोरोना की दूसरी लहर ने जमकर कहर मचाया था, जो अब बहुत हद तक शांत भी हो चुकी है. लेकिन अब इंदौर में बीमारियों के जंजाल में एक नए फंगल इंफेक्शन का मामला सामने आया है, जो देश का पहला मामला है. दरअसल, पोस्ट कोविड बीमारियों के लिहाज से अब तक ब्लैक, व्हाइट और यलो फंगस के मामले सामने आए थे. लेकिन इंदौर में अब देश का पहला ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें मरीज 90 दिन के इलाज के बाद ग्रीन फंगस का शिकार हुआ है.

लंग्स में मिला ग्रीन फंगस

स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी डॉ. अपूर्वा तिवारी ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल से एक रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर रवि डोशी ने बताया कि 34 वर्षीय विशाल श्रीधर नामक युवक पिछले डेढ़ माह से अरविंदो हॉस्पिटल में अपना इलाज करा रहे थे, लेकिन उनके लंग्स का 90 प्रतिशत इन्वॉल्वमेंट खत्म नही हो रहा था जबकि उनका हर मुमकिन इलाज किया गया था. इसके अरविंदो हॉस्पिटल में उनके लंग्स की जांच कराई गई तो पता चला कि मरीज के लंग्स में ग्रीन कलर का एक फंगस मिला है. जिसे म्युकर नहीं कहा जा सकता है. इसलिये उसे म्यूकर मायकोसिस नही कहा जा सकता है.

उन्होंने बताया कि उसके हरे रंग के कारण उसे ग्रीन फंगस नाम दिया गया है. डॉ. अपूर्वा ने बताया कि ये देश मे पहला केस है जिसमें ग्रीन कलर का फंगस किसी इंसान के लंग्स में मिला है. वही उन्होंने बताया कि निजी चार्टर्ड प्लेन से विशाल श्रीधर नामक मरीज को मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया है. वही डॉ.रवि डोशी लगातार मुम्बई के डॉक्टर्स के संपर्क रहकर मरीज की कंडीशन पर नजर बनाए हुए हैं.

यंग मरीज के अंदर मिला ग्रीन फंगस

दूसरी तरफ, मरीज का इलाज कर रहे अरविन्दो हॉस्पिटल के डॉ रवि डोशी ने बताया कि यह ग्रीन फंगस यंग मरीज़ के अंदर मिला है. यह उस व्यक्ति के सायनस में लंग्स में ओर ब्लड में मिला है. यह व्यक्ति पहले से कोविड मरीज थे जिससे उनके फेफड़े काफ़ी डेमेज थे. पिछले दो माह से कोविड का इलाज चल रहा था. डिस्चार्ज होने के बाद में यह फिर बीमारी सामने आई जांच की गई, उसके बाद एसपरजीलस की बात सामने आई.

डॉ रवि डोशी, अरविन्दो हॉस्पिटल टीवी चेस्ट विभाग प्रोफेसर ने बताया कि एसपरजिल्स के लक्षण की बात करें तो नाक में से खून आना, नाक बंद होने से सर्दी हो जाना, सरदर्द करना और बुखार आना ऐसे कई प्रकार के लक्षण है. उन्होंने कहा कि हमने अभी कई समय से कोविड-19 के इलाज के दौरान यह ऐसा पहला मामला है जहां जो कि ऐसे लक्षण सामने आए हैं. यह उतना ही घातक है जितना कोविड या म्यूकोमाइक्रोसिस. गौरतलब है कि इसस पहले केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि फंगस को किसी भी रंग के नाम से नहीं पहचाना जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Viral Sach: क्या कोवैक्सीन के टीके में गाय के बछड़े के सीरम का इस्तेमाल किया जाता है? जानिए- सरकार की जुबानी सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget