एक्सप्लोरर

Karnataka Floating Bridge: कर्नाटक में उद्घाटन के तीन दिन बाद ही पानी में समाया तैरता पुल, 6 मई को विधायक ने काटा था फीता

Karnataka Bridge Collapse: कर्नाटक में हाल ही में विधायक ने एक तैरते पुल का उद्घाटन किया था. अब वो धराशाई हो गया है. आपको जानकर हैरानी होगी तीन दिन पहले ही इस पुल का उद्घाटन किया गया था.

Floating Bridge Collapse: कर्नाटक के उडुपी में मालपे बीच पर बना राज्य का पहला तैरता पुल समुद्र के पानी में समा गया. तीन दिन पहले 6 मई के दिन इस पुल का उद्घाटन हुआ था और उद्घाटन के तीन बाद ही ये पुल ढह गया. ये पुल 100 मीटर लंबा और 3 मीटर चौड़ा था. इसको बनाने में लगभग 80 लाख रुपये की लागत आई थी. बताया जा रहा है कि रविवार को चक्रवाती तूफान आने के बाद ये पुल आंशिक रूप से ध्वस्त हो गया था जिसके बाद इस पुल का संचालन निरस्त कर दिया था.

3 दिन चला 80 लाख रुपये की लागत वाला पुल

इस पुल को बनाने में 80 लाख रुपये की लागत बताई जा रही है. इससे राज्य के पर्यटन में बढ़ावा होने की भी उम्मीद जताई गई थी. इस पुल की लंबाई 100 मीटर और चौड़ाई 3 मीटर थी. इस पुल पर लगभग 100 लोग एक साथ चलने का अनुमान लगाया गया था. पर्यटन के लिहाज से बनाए गए इस तैरते पुल पर पर्यटकों को सिर्फ 15 मिनट रुकने की अनुमति दी गई थी. 3 दिन पहले विधायक रघुपति भट ने इस पुल का उद्घाटन करके इसकी सैर भी की थी. ये घटना कर्नाटक में चक्रवाती तूफान आने के बाद घटी है. बेंगलुरू के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने के बाद जोरदार बारिश हुई औऱ इसमें कई पेड़ उखड़ गए और सड़कों पर पानी भर गया.  

पर्यटकों की सुरक्षा पर विधायक ने दिया था जोर

इस पुल का उद्घाटन करने के बाद विधायक रघुपति भट ने कहा था कि मालपे समुद्र बीच को पहले ही विश्व की मान्यता मिल चुकी है. यहां पर जल क्रीड़ाओं का लुत्फ लेने के लिए पर्यटक दूर-दूर से समुद्र तट पर आते हैं. उन्होंने बताया कि ये समुद्र तट विदेशियों को आकर्षित करता रहा है और अब इस पुल के बनने के बाद ये और भी आकर्षक गंतव्य बन गया है. इसके साथ ही यहां पर पर्यटकों की सुरक्षा मुहैया कराना उन्होंने अपना कर्तव्य बताया था. उन्होंने इस गंतव्य पर प्रोजेक्ट की शुरूआत में 20 से 25 लाइफगार्ड तैनात करने की बात भी कही थी.

ये भी पढ़ें: Loudspeaker Row: कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस सभी को माननी होगी

ये भी पढ़ें: Amit Shah Karnataka Visit: अमित शाह का कर्नाटक दौरा, मंत्रिमंडल में फेरबदल की उम्मीद, क्या होगा नेतृत्व परिवर्तन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget