एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में COVID-19 का पहला मामला सामने आया, ब्रिटेन से लौटे 18 साल के युवक का टेस्ट पॉजिटिव

18 साल का युवक ब्रिटेन पढ़ने गया हुआ था. हाल ही में वह वहां से लौटा. टेस्ट में उसका रिजल्ट पॉजिटिव पाया गया है. ये पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव मामला है.

कोलकाता: हाल में ब्रिटेन की यात्रा से लौटे 18 साल के युवक के कोरोना वायरस की टेस्ट रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव पाया गया. इसके साथ ही यह पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव मामला हो गया. यह जानकारी राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी. उन्होंने कहा कि युवक में सुबह से कोरोना के लक्षण दिखने शुरू हुए जिसके बाद उसे यहां बेलियाघाट आईडी अस्पताल में पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया.

रविवार को ब्रिटेन से लौटा था युवक

युवक पढ़ने के लिए ब्रिटेन गया था और रविवार को वापस लौटा था. अधिकारी ने कहा, ‘‘उसके नमूने एकत्रित करके जांच के लिए भेजे गए थे. रिपोर्ट से पता चला कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है.’’ उन्होंने कहा कि युवक की मां और पिता और उनके चालक को पृथक कर दिया गया है. युवक की मां राज्य सरकार में वरिष्ठ अधिकारी हैं.

भारत में कोरोना से तीन लोगों की मौत

मुंबई में 63 साल एक व्यक्ति की कोरोना वायरस के कारण हुई मौत के बाद भारत में इसकी वजह से मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर तीन हो गई. सरकार की तरफ से जारी एक अतिरिक्त यात्रा परामर्श के मुताबिक, सरकार ने अफगानिस्तान, फिलिपीन और मलेशिया से आने वाले यात्रियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. इससे पहले सोमवार को सरकार ने यूरोपीय संघ के देशों, तुर्की और ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर 18 से 31 मार्च तक रोक लगा दी थी.

कुछ दिनों पहले तक ‘सामाजिक दूरी’ (सोशल डिस्टेंसिंग) जैसा शब्द जहां बहुत से लोगों ने सुना तक नहीं था वह अचानक से बेहद चर्चा में है क्योंकि ताजमहल जैसे स्मारकों समेत सार्वजनिक स्थल बंद हैं और हजारों लोग अगले कुछ दिनों तक घर में रहने और ऑनलाइन काम या पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे हैं.

अधिकारियों ने कहा कि मुंबई का मरीज दुबई गया था और यह महाराष्ट्र में कोविड-19 से हुई मौत का पहला मामला है. राज्य में हालांकि कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा 41 मामले सामने आए हैं. इससे पहले कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 साल एक व्यक्ति की मौत हुई थी और दिल्ली में भी 68 साल एक महिला की इस वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद मौत हो गई थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget