एक्सप्लोरर

Fire In Udyan Express: उद्यान एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, मुंबई से आई थी बेंगलुरु, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद

Fire Broke In Udyan Express: मुंबई से बेंगलुरु के बीच चलने वाली उद्यान एक्सप्रेस यात्रियों को लेकर केएसआर रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी. इसी दौरान उसमें आग लग गई.

Fire Broke In Udyan Express: बेंगलुरु के क्रांतिवीरा संगोल्ली रायन्ना (केएसआर) रेलवे स्टेशन पर आज सुबह उद्यान एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई. दमकल की गाड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा गया और आग बुझाने में जुट गईं. ये ट्रेन मुंबई से बेंगलुरु स्टेशन के बीच चलती है और केएसआर रेलवे स्टेशन अंतिम स्टापेज है.

समाचार एजेंसी एएनआई ने दक्षिण-पश्चिम रेलवे के हवाले से बताया है कि आग लगने की घटना यात्रियों के ट्रेन से उतरने के 2 घंटे बाद हुई. हादसे में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है. मौके पर पहुंची दमकल और विशेषज्ञ स्थिति का जायजा ले रहे हैं.

सुबह पौने छह बजे पहुंची थी ट्रेन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन नंबर 11301 उद्यान एक्सप्रेस शनिवार (19 अगस्त) की सुबह 5.45 बजे बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी. 7.10 बजे के करीब ट्रेन के कोच बी-1 और बी-2 से धुआं उठता दिखाई दिया. तुरंत ही फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया गया.

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. ट्रेन में आग किस वजह से लगी, इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है. रेलवे अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं.

एक सप्ताह में दूसरी घटना

ट्रेन में आग लगने की ये इसी सप्ताह दूसरी घटना है. इसके पहले बुधवार (16 अगस्त) को कच्चा तेल लेकर मुंगेर से किउल जा रही मालगाड़ी के टैंकर में जमालपुर रेलवे स्टेशन पर आग लग गई थी. फायर ब्रिगेड की टीम ने सतर्कता से समय रहते आग पर काबू पा लिया था और कोई बड़ा हादसा होने से पहले ही टाल दिया गया. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था. बताया गया था कि स्पार्किंग के चलते ट्रेन के टैंकर में आग लगी थी.

यह भी पढ़ें

बांके बिहारी मंदिर की जमीन को कागजों में बता दिया कब्रिस्तान! इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मांगे अब तक के सारे दस्तावेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget