एक्सप्लोरर

Delhi Fire: अलीपुर इलाके की केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियां

Delhi Factory Fire: दिल्ली के अलीपुर के बूढ़पुर इलाके में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई.

Chemical Factory Fire: उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में रविवार (13 अगस्त) को एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियां आग बुझाने मौके पर पहुंची हैं. घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. 

दिल्ली फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें दोपहर करीब 3:10 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए कम से कम 16 दमकल गाड़ियों को भेजा गया. अधिकारियों ने कहा कि गोदाम से विस्फोटों की भी सूचना मिली है क्योंकि केमिकल से भरे ड्रमों में आग लग गई और विस्फोट हो गया. 

आग पर काबू पाने की कोशिश में दमकलकर्मी

भीषण आग लगने के कारण फैक्ट्री की छत और दीवार का एक बड़ा हिस्सा भी गिर पड़ा है. रविवार का दिन होने के कारण किसी के फंसे होने की कोई आशंका नहीं है. फैक्ट्री के आसपास की इमारतों को भी समय रहते खाली करा दिया गया था. फिलहाल दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं.

एम्स के एंडोस्कोपी रूम लगी थी आग

इससे पहले सोमवार (7 अगस्त) को दिल्ली में एम्स के एंडोस्कोपी रूम में आग लग गई थी. आग पर काबू पाने के लिए आठ दमकल गाड़ियों को अस्पताल पहुंचाया गया था. फायर ब्रिगेड को दोपहर 12 बजे मुख्य एम्स भवन की पुरानी राज कुमारी ओपीडी में दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी. 40 मिनट बाद आग पर काबू पाया गया था. 

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने ने बताया था, "एम्स के इमरजेंसी वार्ड से 11.54 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, कुल 8 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं थीं. एबी-2 वार्ड के 31 मरीजों को आईसीयू और एबी-7 वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था."

ये भी पढ़ें: Nuh Violence: 'NIA करे नूह हिंसा की जांच', हिंदू महापंचायत में 51 लोगों की कमेटी ने उठाई मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या 16 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया नहीं चला पाएंगे? भारत सरकार जल्द लेगी बड़ा फैसला, जानें सबकुछ
क्या 16 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया नहीं चला पाएंगे? भारत सरकार जल्द लेगी बड़ा फैसला, जानें सबकुछ
'जैसे सूरज उगता है...', ऑपरेशन सिंदूर पर सनसनीखेज दावा, टॉम कूपर ने बताया पाकिस्तान की न्यूक्लियर साइट पर क्या हुआ
'जैसे सूरज उगता है...', ऑपरेशन सिंदूर पर सनसनीखेज दावा, टॉम कूपर ने बताया PAK की न्यूक्लियर साइट पर क्या हुआ
Weather Forecast: 'तेज हवाएं, बारिश और ओले...' 24 घंटे में यूपी-दिल्ली, राजस्थान समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD की चेतावनी
'तेज हवाएं, बारिश और ओले...' 24 घंटे में यूपी-दिल्ली, राजस्थान समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD की चेतावनी
'पजामे की डोरी तोड़ना...' इलाहाबाद हाई कोर्ट का विवादित फैसला सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द, जानें पूरा केस
'पजामे की डोरी तोड़ना...' इलाहाबाद हाई कोर्ट का विवादित फैसला सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द, जानें पूरा केस

वीडियोज

Sansani:काले जादू से गर्लफ्रेंड की 'आत्मा को बुलावा'?
Sansani:काले जादू से गर्लफ्रेंड की 'आत्मा को बुलावा'? | Crime News
DP World Players Championship 2026:हनी वैसोया बने किंग! कुतुब गोल्फ कोर्स में दर्ज की ऐतिहासिक जीत
Sandeep Chaudhary: 'PDA के वोटों की डकैती', विपक्ष का गंभीर आरोप | UP Election 2027 | PDA
Pakistan News: जेल में इमरान की आखों की रोशनी | imran khan eye

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: 'तेज हवाएं, बारिश और ओले...' 24 घंटे में यूपी-दिल्ली, राजस्थान समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD की चेतावनी
'तेज हवाएं, बारिश और ओले...' 24 घंटे में यूपी-दिल्ली, राजस्थान समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD की चेतावनी
UP Weather: यूपी में बदला मौसम, आज 20 जिलों में छाए काले बादल, गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी
यूपी में बदला मौसम, आज 20 जिलों में छाए काले बादल, गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी
क्या 16 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया नहीं चला पाएंगे? भारत सरकार जल्द लेगी बड़ा फैसला, जानें सबकुछ
क्या 16 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया नहीं चला पाएंगे? भारत सरकार जल्द लेगी बड़ा फैसला, जानें सबकुछ
T20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे खतरनाक बॉलिंग स्पेल, जब इन गेंदबाजों ने मचाया कहर
T20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे खतरनाक बॉलिंग स्पेल, जब इन गेंदबाजों ने मचाया कहर
क्या गोविंदा को माफ कर सकती हैं सुनीता आहूजा? स्टार वाइफ बोलीं- 'मैं मेनोपॉज से गुजर रही हूं मुझे पति की जरूरत..'
क्या गोविंदा को माफ कर सकती हैं सुनीता आहूजा? स्टार वाइफ बोलीं- 'वो हमारे हिसाब से चलें तो...'
India France Deal: भारत की आर्मी में फ्रांस के अफसर... मैक्रों संग पीएम मोदी ने कर डाली बड़ी डील, PAK के उड़े होश
भारत की आर्मी में फ्रांस के अफसर... मैक्रों संग पीएम मोदी ने कर डाली बड़ी डील, PAK के उड़े होश
बच्चों को रमजान के बारे में क्या बताएं? जानें रोजे से जुड़ी 5 जरूरी बातें
बच्चों को रमजान के बारे में क्या बताएं? जानें रोजे से जुड़ी 5 जरूरी बातें
गुजरात के इस शहर में भी है धौलाकुआं, क्या यहां भी बनाया गया था सफेद कुआं?
गुजरात के इस शहर में भी है धौलाकुआं, क्या यहां भी बनाया गया था सफेद कुआं?
Embed widget