एक्सप्लोरर

Ex-Congress MLA: पूर्व कांग्रेस विधायक ने SDMC कर्मचारियों को पीटा और गालियां दीं, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

FIR Against Ex-Congress MLA: दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के कर्मचारियों को बेरहमी से पीटने और गाली देने के मामले में कांग्रेस के एक पूर्व विधायक पर FIR दर्ज की गई.

Ex-Congress MLA Viral Video: दिल्ली के ओखला इलाके में कांग्रेस के एक पूर्व विधायक का वीडियो सामने आया है जिसमें वह कथित तौर पर उनके द्वारा लगाए गए होर्डिंग्स और पोस्टरों को हटाए जाने से आग बबूला होकर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के कर्मचारियों को बेरहमी से पीटते और गाली देते हुए दिखाई दे रहे हैं. मामले में पूर्व विधायक के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है.

FIR दर्ज

पुलिस ने घटना के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए शुक्रवार को कहा कि वह प्राथमिकी दर्ज कर रही है. दिल्ली पुलिस का कहना है, "हम एक वायरल वीडियो के संबंध में मामला दर्ज कर रहे हैं, जिसमें ओखला से कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान को कुछ लोगों के साथ दुर्व्यवहार करते देखा गया था, जिन्होंने उनके घर के बाहर एक पोस्टर हटाया था."

एसडीएमसी कर्मचारियों को पीटा

इस घटना का वीडियो शुक्रवार को सामने आया, जिसमें आसिफ खान को कथित तौर पर डंडे से चार लोगों को पीटते हुए और कान पकड़कर बैठने का निर्देश देते हुए दिखाया गया है. हालांकि, कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान ने कहा है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि वह एसडीएमसी के कर्मचारी थे. 

आसिफ खान का बयान

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि वे कौन थे. मुझे घटना के बारे में एसडीएमसी से कोई कॉल या संदेश नहीं मिला है." खान ने बताया कि उन्होंने देखा है कि ओखला इलाके में उनके द्वारा लगाए गए होर्डिंग्स को तुरंत हटा दिया गया जबकि AAP के एक स्थानीय विधायक और नगर निगमों के होर्डिंग को किसी ने नहीं छुआ.

आसिफ खान ने कहा, "मैंने देखा कि कुछ लोग ओखला में घर के पास कांग्रेस पार्टी के होर्डिंग और पोस्टर हटा रहे थे. जब मैंने सवाल किया कि उन्होंने अन्य पार्टियों के पोस्टर और होर्डिंग क्यों नहीं हटाए, तो उन्होंने जवाब नहीं दिया. मैंने उन्हें सबक सिखाया. मुझे नहीं पता कि वे कौन हैं थे."

सेंट्रल जोन के डिप्टी कमिश्नर के संज्ञान में मामला

एसडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम को गोपनीय रखने की शर्त पर कहा कि वीडियो में जिन लोगों का “अपमान” किया जा रहा है, वह नागरिक निकाय के हैं. अधिकारी ने कहा, "मामले पर डिप्टी कमिश्नर सेंट्रल जोन के साथ चर्चा की गई है. क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है."

ये भी पढ़ें-
South Africa: कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाया दुनियाभर में तनाव, वैज्ञानिकों ने खतरे के अंदाजे को लेकर की कई बैठकें
Covid-19 Pandemic: चीन में कोरोना ने फिर पसारा अपना पैर, शंघाई में बंद करने पड़े स्कूल, 3 शहरों में मिले इतने कोविड केस…

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained Live: दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंडी हाउस के पास कर रही थीं प्रदर्शन
Live: दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंडी हाउस के पास कर रही थीं प्रदर्शन
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर CJP का पहला रिएक्शन- 'तिरंगा तो...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर CJP का पहला रिएक्शन- 'तिरंगा तो...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget