एक्सप्लोरर

जेटली का लोकसभा चुनाव पहले कराने के अटकलों पर विराम, कहा- ऐसी कोई संभावना नहीं

2019 लोकसभा चुनाव वक्त से पहले होने के कयासों पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विराम लगा दिया है. जेटली ने अगरतला में एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा है कि इस बात की संभावना नहीं लगती कि 2019 का चुनाव समय से पहले होगा,

अगरतला:  लोकसभा चुनाव-2019 के वक्त से पहले होने के कयासों पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विराम लगा दिया है. जेटली ने अगरतला में एबीपी न्यूज से खास बातचीत में कहा है कि इस बात की संभावना नहीं लगती कि 2019 का चुनाव समय से पहले होगा, हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया कि पार्टी हर स्थिति के लिए तैयार है. जेटली ने आज त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया.

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनावों को समय से पहले करा सकते हैं. खासकर पीएम मोदी के एक देश, एक चुनाव के नारे के बाद ये अटकलें तेज़ हो गई हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी बजट सत्र की संयुक्त बैठक के अभिभाषण में इसपर अपने विचार रखे थे. कोविंद ने कहा था कि राज्यों के चुनाव आम चुनावों के साथ करवाने पर बहस होनी चाहिए. राष्ट्रपति के मुताबिक एक के बाद एक होने वाले चुनावों में मानव संसाधनों पर काफी जोर पड़ता है. इससे देश के विकास पर असर पड़ता है. ऐसे में संभावना जतायी जा रही थी कि 2019 लोकसभा चुनाव इसी साल के अंत तक कराए जा सकते हैं.

जेटली का लोकसभा चुनाव पहले कराने के अटकलों पर विराम, कहा- ऐसी कोई संभावना नहीं

आज अगरतला में बीजेपी का विजन डॉक्यूमेंट जारी करने के दौरान एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए अरुण जेटली ने ऐसी संभावनाओं को खारिज कर दिया. जेटली ने कहा, "हम हमेशा तैयार हैं लेकिन मुझे इसकी संभावना नहीं दिखती."

बीजेपी का विजन डॉक्यूमेंट जारी करते हुए जेटली ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि त्रिपुरा में बीजेपी की जीत होगी. लेफ्ट पर हमला करते हुए जेटली ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इतने वर्ष सरकार में रहने के बाद भी आज वो वहां कहीं दूसरे स्थान पर भी नहीं हैं. लेफ्ट की ताकत समाप्त हो चुकी है, उन्हें त्रिपुरा में बड़ा झटका लगेगा.

जम्मू कश्मीर में लगातार हो रहे आतंकी हमले पर जेटली ने कहा कि सेना ने आतंकियों के कई मंसूबे नाकाम किए हैं, कोई एकाध में वो सफल हो जाते हैं, लेकिन हमें सजग रहना होगा. हमारी सेना में पर्याप्त ताकत और रणनीति है आतंकियों के मंसूबों को कुचलने की.

जेटली ने सुंजवां आर्मी ब्रिगेड पर आतंकी हमले का त्रिपुरा चुनाव और पीएम मोदी के अरब देशों की यात्रा से कोई संबंध होने की संभावना को भी खारिज किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget