एक्सप्लोरर

दो साल में पांच बार 'Hit Wicket' हुए केजरीवाल, सस्पेंड किए अपने ही विधायक

नई दिल्ली: पीएसी की बैठक के बाद आज आम आदमी पार्टी ने कपिल मिश्रा को सस्पेंड कर दिया. कपिल मिश्रा ने आज अपने आरोपों को दोहराते हुए कहा कि मेरी आंखों के सामने सत्येंद्र जैन ने केजरीवाल को दो करोड़ रुपये दिए. इसके अलावा उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि केजरीवाल के साढ़ू के लिए सत्येंद्र जैन ने 50 करोड़ रुपये की जमीन का सौदा करवाया.

पिछले दो हफ्ते में दो विधायक सस्पेंड विधानसभा चुनाव 2015 में 70 में 67 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी अब तक पांच विधायकों को निलंबित कर चुकी है. दिलचस्प बात ये है कि इन पांच में से 3 केजरीवाल सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

कपिल मिश्रा से पहले अमानतुल्लाह खान, संदीप कुमार, देवेंद्र सहरावत और आसिम अहमद खान को निलंबित किया जा चुका है. पिछले 2 हफ्ते में 2 विधायक पार्टी से सस्पेंड हो चुके हैं.

कपिल मिश्रा: जल मंत्री रह चुके कपिल मिश्रा को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के कारण निकाला गया. मिश्रा ने मंत्रिमंडल से निकाले जाने के बाद से केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है.

अमानतुल्लाह खान: कुमार विश्वास को बीजेपी का एजेंट बता कर अमानतुल्लाह फंस गए और दबाव बनने पर उनपर उसी PAC ने कार्रवाई की जिसकी एक मीटिंग पहले तक वो खुद सदस्य थे.

संदीप कुमार: महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार सेक्स CD कांड में फंस कर मंत्रिपद और पार्टी की सदस्यता दोनों से हाथ धो बैठे. इस मामले में संदीप को जेल तक जाना पड़ा, फिलहाल वो बेल पर हैं.

आसिम अहमद खान: आसिम अहमद खान केजरीवाल सरकार में पर्यावरण मंत्री थे. उनके खिलाफ एक ऑडियो स्टिंग CM केजरीवाल तक पहुंचा जिसमें आसिम कथित तौर पर बिल्डर से पैसे मांगते पाए गए. केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला कर आसिम की छुट्टी कर दी बाद में आसिम को पार्टी से भी सस्पेंड कर दिया गया.

देवेंदर सहरावत: देवेंदर सहरावत को तब सस्पेंड किया गया जब उन्होंने पंजाब चुनाव के दौरान पार्टी नेताओं पर टिकट के लिए पैसे लेने और महिलाओं का शोषण करने के आरोप लगाए.

इन पांच विधायकों के अलावा एक विधायक पंकज पुष्कर योगेंद्र यादव के साथ हैं. हालांकि पुष्कर को सस्पेंड नहीं किया गया है. आप से विधायक रहे जरनैल सिंह और वेद प्रकाश इस्तीफा दे चुके हैं.

जरनैल की सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी जीत चुकी है और उसके विधायकों की संख्या 4 हो चुकी है. वेद प्रकाश की सीट बवाना फिलहाल खाली है. फिलहाल 69 सीटों की विधानसभा में आप के पास तकनीकी तौर पर 65 विधायक हैं.

इनमें से 5 निलंबित हो चुके हैं और लगभग आधा दर्जन दूसरे विधायक भी पार्टी से नाराज चल रहे हैं. हैरानी वाली बात ये भी है कि फर्जी डिग्री के केस में फंसे पूर्व मंत्री जितेंद्र तोमर पर पार्टी ने कोई कार्रवाई नहीं की है.

पार्टी निलंबन से आखिर होता क्या है ? यहां ये जान लेना जरूरी है कि सस्पेंड यानी निलंबन का मतलब पार्टी से निकालना नहीं होता. निलंबित विधायक पार्टी की बैठकों में शामिल नहीं हो सकता लेकिन विधानसभा में वो पार्टी के खिलाफ वोट नहीं कर सकता. निलंबित विधायक के किसी दूसरी पार्टी में शामिल होने पर उसकी सदस्यता भी जा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता के साथ विपक्ष ने भी पकड़ा माथा, बंगाल में कैसे ढह गया TMC का किला? जानें अपने ही घर से कैसे बेगानी हो गईं दीदी
ममता के साथ विपक्ष ने भी पकड़ा माथा, बंगाल में कैसे ढह गया TMC का किला? जानें अपने ही घर से कैसे बेगानी हो गईं दीदी
तमिलनाडु में सरकार गठन की कवायद तेज, क्या विजय की पार्टी TVK का समर्थन करेगी कांग्रेस?
तमिलनाडु में सरकार गठन की कवायद तेज, क्या विजय की पार्टी TVK का समर्थन करेगी कांग्रेस?
बंगाल में दो सीटों पर चुनाव जीते हुमायूं कबीर! बीजेपी सरकार में बाबरी मस्जिद बनेगी या सिर्फ बनेगा चुनावी मुद्दा
बंगाल में दो सीटों पर चुनाव जीते हुमायूं कबीर! बीजेपी सरकार में बाबरी मस्जिद बनेगी या सिर्फ बनेगा चुनावी मुद्दा
जब बंगाल पुलिस ने राइटर्स बिल्डिंग से ममता बनर्जी को फेंक दिया था बाहर, अब इस्तीफा देने से किया इनकार
जब बंगाल पुलिस ने राइटर्स बिल्डिंग से ममता बनर्जी को फेंक दिया था बाहर, अब इस्तीफा देने से किया इनकार

वीडियोज

Met Gala 2026 के अजीब नियम: No Onion-Garlic, No Selfie, No Spouse यहां Fashion से ज्यादा Rules चलते हैं
Pitt Siyapa Review: सोनम बाजवा और परमवीर चीमा की अनोखा कॉन्सेप्ट और शानदार कॉमेडी फिल्म
West Bengal New CM Update: बंगाल का अगला सीएम कौन?! | Suvendu Adhikari
क्या यूपी-पंजाब में भी BJP करेगी ‘खेल’?
क्या यूपी-पंजाब में भी BJP करेगी ‘खेल’? | UP Election 2027

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जालंधर में BSF चौक के पास स्कूटी में अचानक ब्लास्ट, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
जालंधर में BSF चौक के पास स्कूटी में अचानक ब्लास्ट, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
‘डील करना चाहता है ईरान’, ट्रंप बोले- तेहरान को लहरा देना चाहिए आत्मसमर्पण का सफेद झंडा
‘डील करना चाहता है ईरान’, ट्रंप बोले- तेहरान को लहरा देना चाहिए आत्मसमर्पण का सफेद झंडा
इस मामले में विराट कोहली से आगे निकले संजू सैमसन, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाए 87 रन
इस मामले में विराट कोहली से आगे निकले संजू सैमसन, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाए 87 रन
Tuesday Box Office: 'राजा शिवाजी' के सामने सब फेल, मंगलवार को निकली सबसे आगे, 'माइकल'-'भूत बंगला' का ऐसा रहा हाल
'राजा शिवाजी' के सामने सब फेल, मंगलवार को निकली सबसे आगे, 'माइकल'-'भूत बंगला' का ऐसा रहा हाल
'पहले गोरखपुर के नाम से लोग डरते थे लेकिन आज...', टू-लेन ब्रिज के उद्घाटन पर बोले CM योगी
'पहले गोरखपुर के नाम से लोग डरते थे लेकिन आज...', टू-लेन ब्रिज के उद्घाटन पर बोले CM योगी
इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, धुआं-धुआं केबिन, इमरजेंसी एग्जिट से स्लाइड्स के जरिए यात्रियों को निकाला
इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, धुआं-धुआं केबिन, इमरजेंसी एग्जिट से स्लाइड्स के जरिए यात्रियों को निकाला
Kal Ka Rashifal: 6 मई 2026 बुधवार को वृश्चिक राशि को मिलेगा रुका हुआ धन और कुंभ का चमकेगा भाग्य, जानें कल का राशिफल
कल का राशिफल (6 मई 2026): सिद्ध और बुधादित्य योग का दुर्लभ संयोग, बुधवार को इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें कल का पंचांग
'भाई मैंने आपका क्या बिगाड़ा है?' बंगाल बीपेजी प्रमुख के बयान पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट, देखें वीडियो
'भाई मैंने आपका क्या बिगाड़ा है?' बंगाल बीपेजी प्रमुख के बयान पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट
Embed widget