एक्सप्लोरर

दिल्ली के पीरागढ़ी बैटरी बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, एक फायरमैन की मौत

फैक्ट्री में ओकाया कंपनी की बैटरी बनती थी. धमाका इतना तेज़ था की कुछ फायर कर्मचारियों को निकलने का मौका ही नहीं लगा. मलबे में 4 लोग बुरी तरह फस गए जिनमे 3 फायर मैन और एक फैक्ट्री का ही सिक्योरिटी गार्ड था.

नई दिल्ली: दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में गुरुवार सुबह बैटरी बनाने की एक फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई. सुबह करीब 4:30 बजे फैक्ट्री में आग लगने की कॉल मिलते ही फायर बिग्रेड की एक दर्जन गाड़ियां मौके पर भेजी गई. करीब 4 घंटे की आग के बाद जब फायरमैन आग को बुझाने की कोशिश में लगे थे तभी एक के बाद एक तीन धमाके हुए और बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई, इस वजह से अंदर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी और और तीन सिविलियन फंस गए.

फैक्ट्री में ओकाया कंपनी की बैटरी बनती है. धमाका इतना तेज़ था कि कुछ फायर कर्मचारियों को निकलने का मौका ही नहीं लगा. मलबे में चार लोग बुरी तरह फंस गए जिनमे तीन फायर मैन और एक फैक्ट्री का ही सिक्योरिटी गार्ड शामिल थे. तुरंत एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया. थोड़ी मशक्कत के बाद 2 फायरमैन और एक सिविलियन को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन एक फायरमैन अमित बाल्याण मेलबे में फंसा रह गया.

आग लगने की वजह से फैक्ट्री धू-धू कर जल रही थी आसमान में चारो ओर धुआं उठ रहा था. धमाके के वजह से गिरी बिल्डिंग के मलबे में फायरमैन अमित बालियान फंसा हुआ था. एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी धीरे-धीरे कर कर मलबे को हटाने में जुट गए थे. शुरुआती राहत की बात यह थी कि फायरमैन अमित बालियान से अधिकारियों का संपर्क हुआ था और उसकी लोकेशन पता चल गई थी करीब चार घंटे तक कोशिश के बाद जब टीम फायरमैन अमित बालियान तक पहुंची तब तक देर हो चुकी थी.

हर बार की तरह घटनास्थल पर नेता पहुंचे और फिर राजनीति शुरू हो गई मनोज तिवारी ने इस हादसे का दोष दिल्ली सरकार पर मढ़ दिया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस पूरी घटना में कुल 18 लोगों को चोटें आईं. जिनमें तीन सिविलियन और 15 फायर के कर्मचारी थे. जिनमें से एक अमित बालियान की अस्पताल में मौत हो गई.

अमित बालियान की उम्र महज 27 साल थी और सितंबर 2019 के महीने में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उसने फायर डिपार्टमेंट को ज्वाइन किया था. महज 11 महीने पहले ही अमित बालियान की फरवरी 2019 मे शादी हुई थी, लेकिन सरकार प्रशासन और कंपनी की लापरवाही ने एक नौजवान बहादुर फायरमैन की जान ले ली. जरूरत है जवाबदेही तय करने की जिससे आने वाले दिनों में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget