एक्सप्लोरर

FCRA Violations Case: गृह मंत्रालय के एफसीआरए डिवीजन के अधिकारियों और NGO के खिलाफ CBI ने 40 जगहों पर की छापेमारी

CBI Raids: सीबीआई ने गृह मंत्रालय के एफसीआरए डिवीजन के अधिकारियों और गैर सरकारी संगठनों (NGO) के खिलाफ देश भर में 40 स्थानों पर छापेमारी की है.

FCRA Violations Case: केंद्रीय गृह मंत्रालय की शिकायत पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मंत्रालय के अधीन आने वाले विदेशी चंदा अधिनियम एक्ट विभाग (एफसीआरए) के अधिकारियों समेत अनेक एनजीओ और दलालों के ठिकानों पर छापेमारी की है. यह छापेमारी देश के विभिन्न राज्यों में 40 जगहों पर की गई. छापेमारी के दौरान हवाला के जरिए आए 2 करोड़ रुपए की बाबत पता चला है. साथ ही एफसीआरए डिवीजन के अनेक अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है

केंद्रीय गृह मंत्रालय को सूचना मिली थी कि उसके एफसीआरए डिवीजन के कुछ कर्मचारी अधिकारी दलालों के साथ मिलकर कुछ एनजीओ को फायदा पहुंचा रहे हैं. इस दलाली में होता यह था कि जब किसी एनजीओ को अपना कोई काम कराना होता था तो वह दलालों की मार्फत एफसीआरए डिवीजन के इन अधिकारियों कर्मचारियों से संपर्क करता था और फिर लेन देन के बाद एनजीओ को लाभ पहुंचा दिया जाता था.

गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, जब इस बात की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दी गई तो उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को बेहद सख्ती से निपटा जाए. इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मामले की शिकायत सीबीआई से की. शिकायत के आधार पर सीबीआई ने इस मामले में एक साथ 40 जगहों पर छापेमारी की.

सीबीआई ने दिल्ली, राजस्थान, चेन्नई, हैदराबाद, कोयंबटूर और मैसूर आदि जगहों पर छापेमारी की. इस छापेमारी में कुछ दलालों और सरकारी कर्मचारियों को लेनदेन करते हुए भी पकड़ा गया. इसके अलावा छापेमारी के दौरान हवाला चैनल के माध्यम से आए दो करोड़ रुपए का पता भी चला.

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक इस मामले में एफसीआरए डिवीजन के छह अधिकारियों समेत लगभग एक दर्जन लोगों से पूछताछ की जा रही है. देर रात तक छापेमारी का दौर जारी था. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक जल्द ही इस मामले में कुछ गिरफ्तारियां की जा सकती है. मामले की जांच जारी है.

New Chinar Corps Commander: लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला ने संभाली चिनार कोर की कमान, काउंटर-टेरेरिज्म के माने जाते हैं एक्सपर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरी रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दो की मौत कई घायल, जानें ताजा हालात
पुरी रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दो की मौत कई घायल, जानें ताजा हालात
'उनकी चिंताएं विपक्षी दलों ..', कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल 19 दिन से हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर क्या बोले?
'उनकी चिंताएं विपक्षी दलों ..', कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल 19 दिन से हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर क्या बोले?
ED Action: ED का बड़ा एक्शन! दिल्ली से बंगाल तक 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, विदेशी फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज
ED का बड़ा एक्शन! दिल्ली से बंगाल तक 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज
Indian Weather: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट! निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, 16 से 29 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट! निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, 16 से 29 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget