एक्सप्लोरर

दिल्ली: बेटी के समलैंगिक होने की जानकारी मिलने पर पिता ने आत्महत्या की

दिल्ली में एक पिता ने बेटी के समलैंगिक (लेस्बियन) संबंध की जानकारी मिलने के बाद आत्महत्या कर ली. घटना शाहदरा के फर्श बाजार इलाके की है.

नई दिल्ली: एक पिता को जब पता चला कि उसकी बेटी समलैंगिक (लेस्बियन) संबंध में है, तो उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यह घटना राष्ट्रीय राजधानी में शाहदरा के फर्श बाजार इलाके की है. मंगलवार रात को हुई इस घटना के बारे में बताते हुए पुलिस ने गुरुवार को कहा कि इस विशेष मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है.

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, घटना के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम को मंगलवार रात एक फोन कॉल आई. इसके बाद इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. उन्होंने कहा, "वह व्यक्ति अपने निवास पर खून में लथपथ पाए गए. उन्होंने कथित तौर पर अपने पेट में गोली मार ली थी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया."

अधिकारी ने बताया, "प्रथमदृष्टया जांच में यह पाया गया कि व्यक्ति की उनकी छोटी बेटी के साथ बहस हुई थी जो अपनी महिला मित्र के साथ रहना चाहती थी. झगड़े के बाद वह बाहर चले गए और 20 मिनट के बाद वापस आए. उन्होंने खुद को घर के बाहरी कमरे में जाकर गोली मार दी. यह बात उस समय घर में मौजूद उनकी पत्नी और बेटियों ने बताई."

उन्होंने बताया, "आर्म्स एक्ट की धारा 25/27/54/59 के तहत फर्श बाजार पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है. दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-174 के तहत कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है."

एक अन्य अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया, "बेटी के समलैंगिक संबंधों के बारे में जानने के बाद मंगलवार को मृतक के कई रिश्तेदार उनके घर पर इकट्ठे हुए थे. लड़की के पिता इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे और चाहते थे कि लड़की इस रिश्ते से खुद को हटा ले। लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया." उन्होंने कहा, "परिजनों ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की, मगर लड़की के पिता घर के अंदर गए और उन्होंने खुद को देसी पिस्तौल से गोली मार ली."

सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-377 को हटाते हुए समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया था.

यह भी पढ़ें अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना: दिल्ली में राजस्थान के ट्रक का कटा 2 लाख 500 का चालान आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद आज इमरान खान का तीसरा PoK दौरा, कश्मीर को लेकर 'पॉलिसी स्टेटमेंट' देंगे कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की ED हिरासत आज होगी खत्म, कोर्ट में किया जाएगा पेश   तमिलनाडु: चूल्हे पर इडली बनाकर 1 रुपये में बेचती है ये बुजुर्ग महिला, आनंद महिंद्रा ने किया ट्वीट, मिला LPG कनेक्शन   यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
मार्को रुबियो के भारत दौरे पर राहुल गांधी का तंज, कहा- 'मोदी जी, मैं समझा दूं...'
मार्को रुबियो के भारत दौरे पर राहुल गांधी का तंज, कहा- 'मोदी जी, मैं समझा दूं...'
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget