एक्सप्लोरर

फारूक अब्दुल्ला ने कहा- जब तक कश्मीर मामला सुलझ नहीं जाता, पुलवामा जैसे अटैक होते रहेंगे

इससे पहले फारुक अब्दुल्ला ने वहां के नागरिकों के मुद्दे पर पक्ष रखते हुए कहा कि कश्मीर की जनता पुलवामा हमले के लिए जिम्मेदार नहीं है और जब तक कश्मीर मुद्दे का राजनीतिक समाधान नहीं निकलता तब तक इस प्रकार की घटनाएं होती रहेंगी.

नई दिल्ली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले को लेकर एकबार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जब तक कश्मीर मसला सुलझ नहीं जाता तब तक ऐसे हमले होते रहेंगे.

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ''जब तक कश्मीर मसला सुलझ नहीं जाता तब तक पुलवामा जैसे हमले होते रहेंगे.'' इससे पहले अब्दुल्ला ने कहा था कि जम्मू कश्मीर में आतंक की समस्या का समाधान सिर्फ बातचीत के जरिए ही निकाला जा सकता है.

वहां के नागरिकों के मुद्दे पर अपना पक्ष रखते हुए फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर की जनता पुलवामा हमले के लिए जिम्मेदार नहीं है और जब तक कश्मीर मुद्दे का राजनीतिक समाधान नहीं निकलता तब तक ऐसा ही चलता रहेगा.

हमले के बाद फारूक अब्दुल्ला ने क्या कहा था

इससे पहले हमले के बाद एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था, ''मुझे अफसोस है कि ये अटैक हुआ...मगर ये आज की बात नहीं है. वहां रोज कुछ न कुछ इस तरह का हो जाता है. जब तक कोई रास्ता नहीं ढ़ूंढ़ा जाएगा ये खत्म नहीं होगा. बंदूक से मामला हल नहीं होगा. बातचीत से मसला हल होगा. आपको जम्मू-कश्मीर के आवाम से बात करनी पड़ेगी. आप अपने लोगों से बात नहीं करेंगे तो किससे करेंगे?''

कब हुआ था हमला

बता दें कि गुरुवार (14 फरवरी) को दोपहर 3 बजकर 37 मिनट पर सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया गया था. इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे. जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ने बस पर फिदायीन हमला किया. फिदायीन हमले में जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया उसमें 200 किलोग्राम विस्फोटक भरा हुआ था.

विस्फोट इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए और तकरीबन पांच किलो मीटर तक इसकी आवाज सुनाई पड़ी थी. हमला तब हुआ था जब सीआरपीएफ जवानों का काफिला श्रीनगर से पुलवामा ले जाया जा रहा था.

आतंकी हमले के विरोध में देश भर में आज व्यापारियों ने बुलाया बंद, जम्मू में कर्फ्यू जारी

CRPF के सबसे बड़े सेंटर से ग्राउंड रिपोर्ट: 'ना भूलेंगे ना माफ करेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'
CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'
'कोई भी शख्स इतनी ताकत...', CJP प्रोटेस्ट के बीच सौरव दास का बड़ा बयान
'कोई भी शख्स इतनी ताकत...', CJP प्रोटेस्ट के बीच सौरव दास का बड़ा बयान
Explained: SC बोला- बिना कानूनी प्रक्रिया के हिरासत नहीं! समझिए अनुच्छेद 19 और 21 में क्या अधिकार
Explained: SC बोला- बिना कानूनी प्रक्रिया के हिरासत नहीं! समझिए अनुच्छेद 19 और 21 में क्या अधिकार
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget