एक्सप्लोरर

आमदनी घटी तो शुरू किया ‘फ्रेश फ्रूट केक आंदोलन’, जानें क्या है ये और और कैसे कर रहा किसानों की मदद

कोरोना संकट ने लगभग-लगभग सभी की जिंदगी को प्रभावित किया है. कई लोगों के रोजगार छूट गए तो कई की आमदनी घट गई. कृषि क्षेत्र पर भी कोरोना महामारी का काफी असर हुआ है. इस संकट काल में किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ा है. लेकिन ग्रामीण महाराष्ट्र के किसानों ने अब अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए एक आंदोलन की शुरूआत की है. फ्रेश फ्रूट केक नाम से शुरू किया गया ये मूवमेंट सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है. आइए जानते हैं क्या है ये आंदोलन ?

पूरी दुनिया कोरोना महामारी की वजह से बेहाल है. कई देशों की अर्थव्यवस्था इस महामारी की वजह से पटरी से उतर गई है. भारत की इकोनॉमी भी कोरोना संकट की वजह से काफी प्रभावित हुई है. कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों की आमदनी पर भी कोरोना की मार पड़ी हैं. दरअसल फलों की  बिक्री कम होने की वजह से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है लेकिन अब ग्रामीण महाराष्ट्र के किसानों ने अपनी आमदनी बढ़ाने की दिशा में एक नई पहल शुरू की है. गौरतलब है कि यहां के फल उत्पादकों द्वारा जन्मदिन या अन्य किसी खास अवसर के लिए बेकरी केक की बजाय फ्रेश फ्रूट्स से बने केक को एक हेल्दी ऑप्शन के रूप में प्रमोट किया जा रहा है.

फ्रेश फ्रूट केक आंदोलन का उद्देश्य किसानों और कृषि एक्सपर्ट्स के मुताबिक फ्रेश फ्रूट केक आंदोलन सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है. इस आंदोलन का उद्देश्य फलों की मांग को बढ़ाना है. फिलहाल ये फ्रूट आंदोलन महाराष्ट्र के कई शहरों में फेमस हो रहा है. माना जा रहा है कि इस मुहिम की वजह से देश में फलों की मांग बढ़ सकती है. बता दें कि खेती से जुड़े कई संगठनों द्वारा स्थानी स्तर पर उगाए जाने वाले फलों जैसे तरबूज, खरबूजा, अंगूर, नारंगी, अनानास और केले से बने केक के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है.

क्यों शुरू किया गया फ्रूट आंदोलन कृषि एक्सपर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में फलों की पैदावार बढ़ी है. इस वजह से बाजार में फल मांग से ज्यादा मौजूद हैं. नतीजतन फलों के दाम भी कम हो गए हैं. विशेषज्ञों का ये भी कहना है कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है. वहीं मांग से ज्यादा आपूर्ति होने के चलते व्यापारी भी उनकी उपज को कम दाम पर खरीद रहे हैं. इस प्रकार की तमाम समस्याओं से निपटने के लिए किसानों ने फ्रूट आंदोलन के रूप में एक नई पहल की शुरुआत की है. जिसके अंतर्गत बर्थ डे, एनिवर्सिरी समेत खास मौकों पर फलों से बने हुए केक का इस्तेमाल किया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो रहा है ‘फ्रेश फ्रूट केक मूवमेंट’ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘फ्रूट केक’ मूवमेंट ने सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है. कई किसान संगठनों ने तो इस कॉन्सेप्ट पर फ्रेश फ्रूट केक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया है. एक किसान संगठन होय आम्ही शेतकारी सोशल मीडिया पर एक फ्रेश फ्रूट केक कंप्टीशन का आयोजन करवा रहा है. इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों को स्थानीय तौर पर मौजूद फलों से केक बनाना है. इस संगठन के एक सदस्य ने बताया कि फ्रेश फ्रूट केक आंदोलन के तेज होने पर एक कंप्टीशन आयोजित करने का निर्णय लिया गया था. इसमें लोगों से फ्रेश फ्रूट्स केक को फोटो और वीडियो एंट्री के तौर पर मंगाए गए हैं और अब तक 150 से ज्यादा प्रविष्टियां मिल चुकी हैं.

फल उत्पादकों की आमदनी बढ़ाएगा ‘फ्रेश फ्रूट केक’ आंदोलन फिलहाल ‘फ्रेश फ्रूट केक आंदोलन’ किसानों और उनके परिवारों तक ही सीमित है, उम्मीद है कि सोशल मीडिया की मदद से यह आम आदमी तक भी पहुंचेगा और जल्द ही यह सभी फल उत्पादकों की आमदनी बढ़ाने का एक स्थायी समाधान बन जाएगा.

ये भी पढ़ें

एंटीलिया मामला: एनआईए ने निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के खिलाफ UAPA के तहत भी लगाई धाराएं

दिल्लीः पुलिस और क्रिमिनल्स के बीच मुठभेड़, दो ईनामी बदमाश घायल

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget