एक्सप्लोरर

Farmers Protest Live: दिल्ली हिंसा के खिलाफ पुलिस वालों के परिजनों का प्रदर्शन, इंसाफ की मांग

Farmers Protest News Live Updates: कृषि कानून को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है. दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसान नेता आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एक दिन का उपवास कर रहे हैं. वहीं दिल्ली हिंसा के खिलाफ घायल पुलिस वालों के परिजन भी शहीदी पार्क में प्रदर्शन करके इंसाफ की मांग कर रहे हैं.

Farmers Protest Live Updates: 44 people arrested over Singhu border violence says Delhi police Farmers Protest Live: दिल्ली हिंसा के खिलाफ पुलिस वालों के परिजनों का प्रदर्शन, इंसाफ की मांग

Background

Farmers Protest News Live Updates: कृषि कानून को लेकर किसानो का प्रदर्शन जारी है. शुक्रवार को तीनों बॉर्डर पर प्रदर्शन और बवाल की कई तस्वीरें सामने आई. सिंघु बॉर्डर पर किसानों और स्थानीय लोगों के बीच पत्थरबाजी हुई जिसमें एक एसएचओ भी घायल हो गए. दूसरी ओर दिल्ली के गाजीपुर में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के आने जाने का जमावड़ा बना रहा. गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 जनवरी की घटना को लेकर बड़ा ऐलान किया है कि आज यानी 30 जनवरी को वे एक दिन का उपवास करेंगे. संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओ का मानना है कि पिछले 7 महीनो से चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन को बदनाम करने की साजिश अब जनता के सामने उजागर हो चुकी है. मोर्चा का मानना है कि आज गांधीजी के शहादत दिवस पर शांति और अहिंसा पर जोर देने के लिए पूरे देश में एक दिन का उपवास रखेंगे.

सिंघु बॉर्डर पर किसानों और स्थानीय लोगों के बीच हुई पत्थरबाजी
कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन में एक बार फिर संघर्ष हुआ है. दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर शुक्रवार को किसान प्रदर्शनकारियों और स्थानीय प्रदर्शनकारियों के बीच बवाल हुआ. दोनों गुटों के बीच पत्थरबाजी हुई और एक दूसरे पर हमला किया गया. दरअसल स्थानीय प्रदर्शनकारी शुक्रवार सुबह से ही किसान आंदोलनकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और हाईवे खाली करने की मांग भी की गई थी. दोनों गुटों में जारी संघर्ष और पत्थरबाजी के दौरान पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया और प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की.

हालांकि, इसी बवाल के बीच दिल्ली पुलिस के एसएचओ अलीपुर पर एक प्रदर्शनकारी ने तलवार से हमला किया दिया जिसमें वे घायल हो गए. पुलिस ने हमला करने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है. शुक्रवार सुबह ही दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर बड़ी संख्या में लोग किसान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करने आए थे. यहां पर 'तिरंगे का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान' के नारे लगाए गए और तुरंत हाइवे खाली करने की मांग की गई.

गाजीपुर में किसान आंदोलन एक बार फिर से बढ़ता नजर आ रहा है, शुक्रवार को अलग-अलग राजनीतिक दल के प्रतिनिधि भी गाजीपुर पहुंचे. गुरुवार देर शाम किसान नेता राकेश टिकैट के रोने की तस्वीरे सामने आने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित एनसीआर के कई इलाको से किसान गाजीपुर पहुंच रहे है. राकेश टिकैट ने मंच से ऐलान किया है कि आंदोलन यूही जारी रहेगा. इसके साथ ही सिंघु बॉर्डर से 27 जनवरी को किसान नेताओ ने 30 जनवरी को उपवास रखने का ऐलान किया था. आज गाज़ीपुर बॉर्डर पर भी कुछ किसान उपवास कर सकते है. गाज़ीपुर बॉर्डर पर शुक्रवार को अलग-अलग राजनीतिक दल के नेता भी किसान आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे है. इन नेताओ में आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया, जयंत चौधरी, दीपेंद्र हुड्डा, प्रताप सिंह बाजवा के नाम शामिल है.

 

14:32 PM (IST)  •  30 Jan 2021

हिंसा के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले के विरोध में उनके परिवारों का शहीदी पार्क में विरोध प्रदर्शन
14:30 PM (IST)  •  30 Jan 2021

फोरेंसिक जांच टीम लालकिला पहुंचेगी
दिल्ली में 26 जनवरी को हिंसा मामले की जांच के लिए आज दोपहर 2:30 बजे फोरेंसिक जांच टीम लालकिला पहुंचेगी. ये टीम लाल किले के अंदर ब्लड सेंपल, तोड़फोड़, झंडे के आसपास की जगह के सैम्पल उठाएगी. वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाएगी.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब ये विभाग भी हटवा सकते हैं सोशल मीडिया से कंटेंट, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
अब ये विभाग भी हटवा सकते हैं सोशल मीडिया से कंटेंट, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
इस्तीफे के विवाद के बीच असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने प्रद्युत बोरदोलोई का किया बचाव, जानें क्या कहा
इस्तीफे के विवाद के बीच असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने प्रद्युत बोरदोलोई का किया बचाव, जानें क्या कहा
Bengaluru Reels: बेंगलुरु में ‘ह्यूमन पार्सल’ स्टंट से मचा हड़कंप! रील बनाने के चक्कर में पिता को बोरी में किया बंद
बेंगलुरु में ‘ह्यूमन पार्सल’ स्टंट से मचा हड़कंप! रील बनाने के चक्कर में पिता को बोरी में किया बंद
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल के भबानीपुर में दीदी बनाम दादा की जंग, चुनावी मुकाबला होगा दिलचस्प, समझें पूरा खेल
पश्चिम बंगाल के भबानीपुर में दीदी बनाम दादा की जंग, चुनावी मुकाबला होगा दिलचस्प, समझें पूरा खेल

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
Ahilyanagar News: स्कूल से लौट रही क्लास-6 की छात्रा पर एसिड अटैक! हमलावर फरार, इलाके में दहशत
अहिल्यानगर में स्कूल से लौट रही क्लास-6 की छात्रा पर एसिड अटैक! हमलावर फरार, इलाके में दहशत
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर दिखा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर दिखा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
पाकिस्तान पर भड़का अफगानिस्तानी क्रिकेट प्लेयर, काबुल हमले के बाद भारत से कर दी ये बड़ी अपील
पाकिस्तान पर भड़का अफगानिस्तानी क्रिकेट प्लेयर, काबुल हमले के बाद भारत से कर दी ये बड़ी अपील
The Kerala BO Day 19:  'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार किया बड़ा कमाल, कलेक्शन 50 करोड़ के हुआ पार, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार को भी धुआंधार किया कलेक्शन, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
Iran-US War: होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
Video: “मुंबई लोकल बनी डांस फ्लोर!
“मुंबई लोकल बनी डांस फ्लोर!" विदेशी लड़के ने पंजाबी गाने पर पूरी बोगी को नचाया, वीडियो वायरल
भारत में रोजाना कितनी LPG का होता है इस्तेमाल? किचन पर संकट के बादल के बीच जानें जवाब
भारत में रोजाना कितनी LPG का होता है इस्तेमाल? किचन पर संकट के बादल के बीच जानें जवाब
Embed widget