एक्सप्लोरर

Farmers Protest: दिल्ली कूच के दौरान अगर आक्रामक हुए किसान, तो क्या करेगी पुलिस? अफसरों ने बताया आगे का प्लान

Farmers Protest Reason: किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने टिकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. पुलिस के जवानों का पहरा भी बढ़ा दिया गया है.

Farmers Protest: किसानों का 'दिल्ली चलो' मार्च मंगलवार (13 फरवरी) को हिंसक हो गया. पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हिंसक झड़प हुई. इस घटना में 60 से ज्यादा लोग घायल हुए. किसानों ने बुधवार (14 फरवरी) को एक बार फिर से प्रदर्शन की शुरुआत कर दी है. ऐसे में इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि कहीं न कहीं पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच फिर से झड़प देखने को मिल सकती है. 

हालांकि, किसानों के दिल्ली पहुंचने से पहले दिल्ली पुलिस भी इस बार पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. ड्रोन से सीमाओं की निगरानी हो रही है. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया है कि अगर प्रदर्शनकारी किसान राजधानी में दाखिल होने के दौरान आक्रामकता दिखाते हैं तो क्या करना है. दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया कि अगर आंदोलनकारी किसान आक्रामकता दिखाते हैं, तो उन्हें रक्षात्मक होने की जरूरत नहीं है. 

दिल्ली पुलिस अधिकारी ने क्या आदेश दिए?

दरअसल, विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) रवींद्र यादव ने मंगलवार (14 फरवरी) को सिंघु बॉर्डर का दौरा किया. उन्होंने बताया कि यहां पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है. इस दौरान उन्होंने वहां तैनात पुलिस कर्मियों और अर्द्धसैनिक बल के जवानों से कहा कि अगर किसान दिल्ली में प्रवेश करने में कामयाब होते हैं तो हमारा पूरा अभियान विफल हो जाएगा. उन्होंने सुरक्षा बलों से कहा कि उन्हें तार्किक रूप से और अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्य करने की जरूरत है.

रवींद्र यादव ने माइक्रोफोन और लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करते हुए कर्मियों से कहा, ‘अगर वे आक्रामक तरीके से पेश आते हैं, तो हमें और अधिक आक्रामकता दिखानी होगी. तभी हम उन्हें रोक सकते हैं. अगर वे आक्रामक होते हैं, तो हमें रक्षात्मक होने की जरूरत नहीं है.’ उन्होंने कहा, ‘हमें आंसू गैस के गोले दागने होंगे, लाठियां चलानी होंगी और खुद को बचाना होगा. यह प्रक्रिया एक दिन तक चल सकती है.’ यादव ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकना है और उन्हें कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या हिंसा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जा सकती.

यह भी पढ़ें: Farmers Protest Day 2 Live: 'किसानों संग कुछ मुद्दों पर बनी बात', बोले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदर्शनकारियों से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा
आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget