एक्सप्लोरर

दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं हजारों किसान, अंबाला के पास बॉर्डर पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल, पढ़ें आंदोलन की 10 बड़ी बातें

किसानों का कहना है कि जहां सरकार ज्यादती करेगी वहीं धरना देकर बैठ जाएंगे. काले कानूनों के खिलाफ चाहे कुछ करना पड़े किसान पीछे नहीं हटेंगे.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पास किए गए कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर के किसान विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली आ रहे हैं. दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर रही है. बॉर्डर और हाइवे पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं. स्थिति पर नजर रखने के लिए पुलिस ड्रोन का भी इस्तेमाल कर रही है.

पंजाब के किसान फतेहगढ़ साहिब से दिल्ली की तरफ आ रहे हैं. एक प्रदर्शनकारी ने बताया, "हम दिल्ली को कूच कर रहे हैं, वहां रोका जाएगा तो सब सड़कों पर जाम लगा देंगे. हमारे पास 4-5 महीने का सामान है, हजार से ज्यादा ट्रालियां जा रही हैं."

किसान आंदोलन की बड़ी बातें..

  1. दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'केंद्र सरकार के तीनों बिल किसान विरोधी हैं. ये बिल वापिस लेने की बजाय किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है, उन पर वॉटर कैनन चलाई जा रही हैं. किसानों पर ये जुर्म बिल्कुल गलत है. शांतिपूर्ण प्रदर्शन उनका संवैधानिक अधिकार है.'
  2. दिल्ली पुलिस ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पूरी तैयारी कर रखी है. 12 कंपनी फोर्स बाहर से बुलाई गई है. नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट और आसपास करीब 2500 पुलिसकर्मि तैनात हैं जिनमें पैरमिलिट्री फोर्स भी शामिल है.
  3. दिल्ली से सटे सभी बॉर्डर को सील कर दिया गया है. प्रोपर चेकिंग के बाद ही गाड़ियों को दिल्ली में अंदर आने दिया जा रहा है.
  4. पुलिस ने पंजाब-हरियाणा के किसानों से दिल्ली न आने के लिए कहा है. दिल्ली पुलिस के 1200 जवान तैनात किए हैं और कृषि संधोधन कानून का विरोध कर रहे किसानों को शांतिपूर्ण तरीके से रोकने के लिए व्यवस्था की गई है.
  5. जींद पुलिस ने पंजाब हरियाणा बॉर्डर को दाता सिंह वाला बॉर्डर पर सील कर दिया है. बेरीकेटिंग करके बार्डर को पूरी तरह से सील कर दिया है. और ले में लगाई धारा 144 लगा दी है.
  6. किसानों का कहना है कि जहां सरकार ज्यादती करेगी वहीं धरना देकर बैठ जाएंगे. काले कानूनों के खिलाफ चाहे कुछ करना पड़े किसान पीछे नहीं हटेंगे.
  7. हरियाणा सीमा पर पंजाब के किसानों का भारी जमावड़ा है, हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर आसपास के गांवों से लोग आंदोलनकारियों के लिए दूध और अन्य जरूरी सामान लेकर पहुंच रहे हैं. आसपास के गांव के लोग किसानों की सहायता के लिए आगे आ रहे हैं.
  8. सिरसा में पंजाब सीमा के नजदीक किसान प्रदर्शन करते हुए पहुंच रहे हैं हालांकि यहां पर भी राज्य की सीमा सील कर दी गई है. पुलिस ने वॉटर कैनन की भी व्यवस्था कर रही है.
  9. पुलिस ने रतिया-सरदूलगढ़ रुट पर गांव नागपुर के पास भी नाका लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है, जबकि टोहाना में भी नाके पर पुलिस तैनात है. सभी क्षेत्रों में 15 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं और उनके साथ डीएसपी व थाना प्रभारियों को तैनात किया गया है.
  10. रतिया क्षेत्र से देहाती मजदूर सभा के राज्य महासचिव तेजिंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिससे किसानों की नाराजगी बढ़ गई है. शहर चौकी इंचार्ज कुलदीप ने पुष्टि करते हुए बताया कि शांति भंग होने की आशंका के चलते गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें- आखिर दिल्ली कूच क्यों कर रहे हैं किसान, किस बात को लेकर है नाराजगी, जानिए सबकुछ

देश में 24 घंटे में आए 44 हजार नए कोरोना केस, 500 से ज्यादा मौत, अबतक 1 लाख 35 हजार संक्रमितों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget