एक्सप्लोरर

किसान आंदोलन: कैसे पूरा होगा पीएम मोदी का 2022 का वादा ?

नई दिल्ली: अक्सर देखा गया है कि राजनीतिक दल चुनाव में किसानों के लिए बड़े-बड़े वादे करते हैं. लेकिन सत्ता में आते ही उन्हें वादे पूरे करने में आने वाली मुश्किलें घेर लेती हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों से वादा किया है कि वो साल 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करेंगे. लेकिन जानकारों का कहना है कि ये वादा तभी पूरा होगा जब सरकार कर्मचारियों की तरह किसानों के लिए भी कोई इनकम गारंटी स्कीम शुरू करे.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था, ‘’हमने बहुत बड़ा सपना देखा है और ये सपना हिंदुस्तान के हर किसान के भाग्य को बदलने का सपना है. हमारा सपना है 2022 जब भारत की आजादी के 75 साल होंगे. हमारे आजादी के 75 साल जब हों हमारे देश के किसान की आय डबल होनी चाहिये और उसके लिये हम काम कर रहे हैं. पांच साल का हमारे पास समय है पांच साल में हम वो बदलाव चाहते हैं. वो प्रगति करना चाहते हैं. जिसके कारण हमारे देश में किसानों की जो आय दोगुना करने का सपना देखा है उस सपने को हम पूरा कर सकें.’’

प्रधानमंत्री ने देश के किसानों को जो सपना दिखाया है वो सुनने में तो बहुत अच्छा लगता है लेकिन सवाल है कि ये पूरा कैसे होगा?

एक अनुमान के मुताबिक, साल 2022 तक किसानों को आय दोगुनी करने के लिए अगले पांच सालों में कृषि विकास दर को 14 प्रतिशत तक रखना पड़ेगा. जबकि अभी की हकीकत ये है कि हमारी कृषि विकास दर सिर्फ 4.1 प्रतिशत है. हालांकि जानकारों की मानें कि अगर कृषि विकास दर बढ़ भी जाती है तो भी वो किसानों की आय बढ़ने की गारंटी नहीं हो सकती.

17 राज्यों के किसान महीने में औसतन सिर्फ डेढ़ हजार रुपए कमा पाते हैं

भारत में किसानों की हालत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि करीब 17 राज्यों के किसान महीने में औसतन सिर्फ डेढ़ हजार रुपए कमा पाते हैं. जानकारों का कहना है कि अगले 5 सालों में किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य पाना है तो उसके लिए जरूरी है कि किसानों की हर महीने की एक न्यूनतम आय सुनुश्चिति हो.

भारत में भले ही आधे से ज्यादा आबादी खेती के काम पर निर्भर है पर यहां के किसानों की हालत अमेरिका और यूरोप की तुलना में बहुत ज्यादा खराब है. अमेरिका में किसान की आय वहां के लोगों की औसत आय से 150 गुना ज्यादा है. जानकारों का कहना है इसकी वजह उनकी उत्पादन क्षमता नहीं बल्कि उन्हें वहां की सरकार से मिलने वाली मदद है.

यह भी पढ़ें-

उत्तर प्रदेश से है महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में किसानों के आंदोलन का कनेक्शन!

मोदी जी किसानों का एक रुपया माफ नहीं कर सकते, वो सिर्फ गोली दे सकते हैं: राहुल गांधी

किसान आंदोलन: कर्ज माफी राज्यों के लिए मुश्किल क्यों हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget