एक्सप्लोरर

Farmer Protest: सरकार बदले रणनीति, राजनाथ पर लगाये दांव

किसान आंदोलन के पीछे अंतरराष्ट्रीय फंडिग जैसे मुद्दों पर बहस करने और इसे तूल देने की बजाय सरकार को सोचना होगा कि आखिर ऐसा कौन सा रास्ता निकाला जाए जिस पर एक कदम पीछे हटने को किसान नेता भी तैयार हो जाएं और सरकार भी इसके लिए पूरी ईमानदारी से एक कदम पीछे हटती हुई नजर आए.

नई दिल्ली: किसानों को मनाने के लिए सरकार को अपनी रणनीति बदलने पर ध्यान देना होगा. किसान आंदोलन के पीछे अंतरराष्ट्रीय फंडिग जैसे मुद्दों पर बहस करने और इसे तूल देने की बजाय सरकार को सोचना होगा कि आखिर ऐसा कौन सा रास्ता निकाला जाए जिस पर एक कदम पीछे हटने को किसान नेता भी तैयार हो जाएं और सरकार भी इसके लिए पूरी ईमानदारी से एक कदम पीछे हटती हुई नजर आए.

हालांकि यह दावा नहीं किया जा सकता कि सरकार की बदली हुई रणनीति पूरी तरह से कामयाब हो ही जाएगी लेकिन सरकार को इसका प्रयोग करने से परहेज नहीं करना चाहिए. एक फार्मूला यह भी हो सकता है कि अब किसान संगठनों के साथ होने वाली अगले दौर की बातचीत की कमान कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व पीयूष गोयल की बजाय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सौंपी जाए. जनाधार वाले प्रमुख किसान संगठनों व उनके नेताओं से राजनाथ के रिश्तों का इतना फायदा तो सरकार को मिल ही सकता है कि किसान अपने अड़ियल रुख में थोड़ी नरमी दिखाने को शायद राजी हो जाएं.

सरकार किसानों की यह एक शर्त मानने को तैयार हो जाये कि Msp पर वह कानून बनाने को तैयार है. वैसे भी सरकार पूरी ताकत से यह बात दोहरा रही है कि नए कानून आने के बाद भी Msp की व्यवस्था लागू रहेगी,ऐसी हालत में अगर वह इसे कानूनी शक्ल दे देती है,तो उसका यह फैसला इस आंदोलन का गेम चेंजर बन सकता है. बदले में,सरकार किसानों को इस बात के लिये झुका सकती है कि इसके बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय समय-सीमा पूरी होते ही तीनों नए कानून बगैर किसी अड़चन के लागू कर दिए जाएंगे.

किसी भी आंदोलन को शान्तिपूर्ण तरीके से खत्म करने के लिए दोनों पक्षों को थोड़ा झुकना ही पड़ता है और अब यह बात किसान नेताओं को भी समझ आने लगी है. लिहाजा,सरकार को राजनाथ जैसे ताकतवर मोहरे के जरिये एक चाल जरूर चलनी चाहिए. हो सकता है कि यह चाल ही बाजी पलटकर रख दे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, राहुल बोले- ये लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई
LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, राहुल बोले- ये लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
श्रीनगर में NIA ने की संपत्ति अटैच, LeT के आतंकियों को दी थी पनाह
श्रीनगर में NIA ने की संपत्ति अटैच, LeT के आतंकियों को दी थी पनाह
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget