एक्सप्लोरर

किसान आंदोलन की वजह से दिल्ली-एनसीआर के कारखानों पर पड़ सकता है असर

नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के मुताबिक जल्द आंदोलन खत्म नहीं हुआ तो फैक्टरी में कच्चे माल की किल्लत हो सकती है. गौतमबुद्ध नगर में करीब 11 हजार छोटी बड़ी फैक्टरी है जिस इस आंदोलन का असर हो सकता है.

नई दिल्ली: दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन के चलते राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कारखानों पर जल्द असर पड़ सकता है. नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के मुताबिक जल्द आंदोलन खत्म नहीं हुआ तो फैक्टरी में कच्चे माल की किल्लत हो सकती है. गौतमबुद्ध नगर में करीब 11 हजार छोटी बड़ी फैक्टरी है जिस इस आंदोलन का असर हो सकता है.

नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के मुताबिक इस समय नोएडा में इलेक्ट्रॉनिक, गारमेंट, प्लास्टिक, केमिकल, फूड प्रोडक्ट्स, टेक्सटाइल जैसी छोटी बड़ी मिलाकर ग्यारह हजार उद्योग है. इन सबका कच्चा माल यानी रॉ मैटेरियल दिल्ली या दिल्ली रास्ते दूसरे राज्यों से आता है. लेकिन किसानों के सीमा पर आंदोलन के चलते इसमें कमी हुई है. एसोसिएशन के अध्यक्ष ए के मलहन के मुताबिक इसका असर फैक्टरी रॉ मैटेरियल पर पड़ेगा और अब सिर्फ तीन चार दिन का ही कच्चा माल हमारे पास मौजूद है. इसको लेकर बाकायदा पीएम मोदी को चिट्ठी भी लिखी है.

गौतमबुद्ध नगर में मौजूद कई अलग अलग इंडस्ट्री को अपने रॉ मटेरियल के लिए दिल्ली और दूसरी जगहों पर निर्भर रहना पड़ता है.

लॉक डाउन में पहले बंद रहे कारखाने और उसके बाद मजदूरी की कमी से उभर रहे थे. अब जब हालत सामान्य हुए तो इस आंदोलन से कामकाज पर असर हुआ है. फिलहाल कई फैक्टरियों के पास सिर्फ तीन चार दिन का रॉ मटेरियल है और बंद नहीं खुला तो इनको तब तक लिए बंद करना होगा जब तक कच्चा माल नहीं आ जाता.

नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन को डर है की कोविड के बाद किसी तरह खड़े हुए गौतमबुद्ध नगर के उद्योग को किसान आंदोलन की वजह से दुबारा से तकलीफ ना हो. अब इन्हे उम्मीद है की जल्द सरकार और किसानों के बीच बातचीत सफल होगी और रास्ते खुलेंगे और फैक्टरियां पहले जैसे चलेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget