एक्सप्लोरर

Facebook आज 17 साल का हुआ, मार्क जकरबर्ग ने बदला सोशल मीडिया का अंदाज

फेसबुक का आविष्कार 4 फरवरी 2004 को मार्क जुकरबर्ग ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया था. मार्क जुकरबर्ग उस दिनों हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे. फेसबुक को लॉन्च करते समय इसका नाम 'द फेसबुक' था. बाद में इसका नाम बदलकर फेसबुक कर दिया गया.

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक को आज 17 साल हो गए. साल 2004 में आज ही के दिन मार्क जकरबर्ग ने हावर्ड यूनिवर्सिटी में अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर 'फेसबुक' लांच किया था. इसी के साथ दुनियाभर के लोगों को 'फ्रेंड्स' और 'लाइक' को गिनते रहने का एक नया गणित मिल गया. 2009 में फेसबुक दुनिया की सबसे मशहूर सोशल नेटवर्किंग साइट बन गई.

फेसबुक पर आप नए दोस्त बना सकते हैं. फ्री मैसेज और कॉल कर सकते हैं. साथ ही अपने फोटो भी शेयर कर सकते हैं. हालत यह है कि दुनिया के अरबों लोग यहां अपनी हर गतिविधि को 'शेयर' करते हैं और यही उनकी दुनिया बन गई है.

जकरबर्ग ने फेसबुक के जरिए अपनी तकदीर बदल दी और पूरी दुनिया की तस्वीर. मौसम के बाद शायद यह पहली चीज है जो दुनिया के इतने लोगों को एक साथ प्रभावित करने का माद्दा रखती है. हालांकि इसके बाद सोशल मीडिया पर इस तरह की बहुत सी साइट आती रहीं, लेकिन फेसबुक ने अपनी जगह मजबूती से बनाए रखी.

फेसबुक से जुड़े कुछ हैरान करने वाले तथ्य आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया भर में फेसबुक के करीब 250 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं. इस आंकड़े के हिसाब से दुनिया में हर तीन में से एक आदमी फेसबुक पर है. सबसे ज्यादा फेसबुक यूजर भारत में ही हैं. 2019 में भारत ने अमेरिका को पछाड़ा, भारत में 26 करोड़ फेसबुक यूजर है. फेसबुक की युवाओं में लोकप्रियता की बात करें तो भारत में 50 फीसदी से ज्यादा फेसबुक यूजर 25 साल से कम के हैं.

दुनिया के 70 से ज्यादा शहरों में फेसबुक का ऑफिस है. फेसबुक में करीब 45 हजार फुलटाईम कर्मचारी हैं. रोजाना 10 हजार करोड़ मैसेज लिखे जाते हैं. इसके साथ ही रोजाना करीब 100 करोड़ स्टोरी फेसबुक पर शेयर की जाती है. हर मिनट में 10 लाख लोग लॉगइन करते हैं.

ये भी पढ़ें- फेसबुक की इनकम साल 2020 की चौथी तिमाही में तेजी से बढ़ी, कंपनी ने साल 2021 के लिए जताई अनिश्चितता सोशल मीडिया से भड़काऊ पोस्ट हटाने की व्यवस्था बनाने पर SC का नोटिस, फेसबुक-ट्विटर की जवाबदेही तय करने की भी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget