एक्सप्लोरर

XE Variant Symptoms: कोरोना का XE वेरिएंट क्या है, यह कितना खतरनाक है और इसके क्या-क्या लक्षण हैं

XE Variant of Coronavirus: एक्सई स्वरूप का पहला मामला ब्रिटेन में आया था. जानिए कोरोना का XE वैरिएंट क्या है, यह कितना खतरनाक है और इसके क्या-क्या लक्षण हैं.

XE Variant of Coronavirus: पूरे देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले अब एक हजार से भी कम दर्ज हो रहे हैं, जिसके बाद देश में दो साल बाद कोरोना से संबंधित सभी पाबंदियां खत्म हो गई हैं. हालांकि फेस मास्क का इस्तेमाल करना अभी भी जरूरी है. कोरोना के घटते मामलों के बीच कोरोना के एक्सई वेरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है. मुंबई में दक्षिण अफ्रीकी मूल की एक महिला कॉस्ट्यूम डिजाइनर एक्सई वेरिएंट से संक्रमित होने वाली भारत की पहली व्यक्ति बन गई हैं, हालांकि वैज्ञानिक अध्ययन में अब तक इस बारे में कोई सबूत नहीं मिले हैं. एक्सई स्वरूप का पहला मामला ब्रिटेन में आया था. जानिए कोरोना का XE वैरिएंट क्या है, यह कितना खतरनाक है और इसके क्या-क्या लक्षण हैं.

महिला के संक्रमित होने पर सस्पेंस जारी

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कहा कि फरवरी के आखिर में दक्षिण अफ्रीका से महिला भारत आई थी और मार्च में उसके एक्सई वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 50 साल की कॉस्ट्यूम डिजाइनर वैक्सीन के दोनों डोज लगावा चुकी हैं. हालांकि आधिकारिक सूत्रों ने स्पष्ट किया कि मौजूदा सबूत से ऐसे संकेत नहीं मिले हैं कि यह एक्सई स्वरूप का मामला है. इंडियन सार्स कोव-2 जीनोमिक कंसोर्टियम (इंसाकॉग) के विशेषज्ञों ने नमूने की ‘फास्टक्यू फाइल’ का विश्लेषण किया है और अनुमान लगाया है कि मुंबई की महिला को संक्रमित करने वाले वायरस की जीनोमिक संरचना एक्सई स्वरूप की जीनोमिक संरचना के अनुरूप नहीं है.

क्या है XE वेरिएंट और यह कितना खतरनाक?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, नया एक्सई वेरिएंट पहली बार 19 जनवरी को यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) में पाया गया था और तब से सैकड़ों रिपोर्ट और पुष्टि की जा चुकी है. यह दो अन्य ओमिक्रॉन वेरिएंट बीए.1 और बीए.2 का एक म्यूटेंट हाइब्रिड है और वैश्विक स्तर पर फैल रहे मामलों के लिए जिम्मेदार है. डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि नया म्यूटेंट ओमिक्रॉन का बीए.2 सब-वेरिएंट की तुलना में लगभग 10 फीसदी ज्यादा ट्रांसमिसिबल (तेजी से फैलने वाला) है, जो किसी भी स्ट्रेन से ज्यादा संक्रमणीय हो सकता है. नए घटनाक्रम ने स्वास्थ्य हलकों में चिंता पैदा कर दी है, क्योंकि महाराष्ट्र ठीक होने की राह पर है और चल रही तीसरी लहर के अंतिम चरण में है जो दिसंबर 2021 में शुरू हुई थी. हालांकि दुनिया भर में एक्सई के फिलहाल कम ही मामले देखने को मिले हैं, लेकिन इसकी अत्यधिक उच्च संचरण क्षमता का मतलब यह हो सकता है कि यह निकट भविष्य में सबसे प्रभावशाली स्ट्रेन बन जाता है.

क्या हैं XE वेरिएंट के लक्षण?

यूके की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, एक्सई में नाक बहने, छींकने और गले में खराश जैसे लक्षण होते हैं, जो वायरस के मूल स्ट्रेन के विपरीत होते हैं, क्योंकि मूल स्ट्रेन में आमतौर पर रोगी को बुखार और खांसी की शिकायत रहती है और साथ ही उसे किसी चीज का स्वाद नहीं आता और कोई गंध भी नहीं आती है. 22 मार्च तक इंग्लैंड में एक्सई के 637 मामलों का पता चला था.

निष्कर्ष निकालने के लिए अभी सबूत अपर्याप्त

थाईलैंड और न्यूजीलैंड में भी एक्सई वैरिएंट का पता चला है. डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि म्यूटेशन के बारे में और कुछ कहने से पहले और डेटा पर गौर करने की आवश्यकता है. फोर्ब्स ने की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूकेएचएसए के मुख्य चिकित्सा सलाहकार सुसान हॉपकिंस के अनुसार, एक संपूर्ण पुष्टि करने के लिए ज्यादा डेटा की जरूरत है. हॉपकिंस ने कहा कि संक्रमण, इसकी गंभीरता या टीके की प्रभावशीलता पर कोई भी निष्कर्ष निकालने के लिए अभी अपर्याप्त सबूत हैं.

यह भी पढ़ें-

लोगों पर महंगाई की मार! CNG हुई फिर महंगी, हफ्तेभर में बढ़ गए 9 रुपये 60 पैसे, जानें क्या है लेटेस्ट रेट्स

Multibagger Return: गौतम अडानी की इस कंपनी ने लिस्टिंग के 60 दिनों के भीतर दिया निवेशकों को 180 फीसदी का रिटर्न

अभिषेक कुमार वर्तमान में ABP न्यूज़ में चीफ कॉपी एडिटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अभिषेक यहां चैनल के डिजिटल विंग में काम कर रहे हैं. इन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत आजतक न्यूज़ चैनल से बतौर इंटर्न की. इसके बाद इंडिया न्यूज़ में कार्यरत हुए और बीते करीब 9 सालों से एबीपी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अभिषेक यहां बिजनेस सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. कई राज्यों के चुनाव, लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट के दौरान अलग-अलग सीरीज में खबरें लिखते रहे हैं. अभिषेक ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली के भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से की है. यहां अभिषेक ने टीवी और रेडियो पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. अभिषेक राजनीति, चुनाव, समाज, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहे हैं. अपनी प्रोफेशनल लाइफ से इतर अभिषेक ट्रैवल और स्ट्रीट फोटोग्राफी का शोक भी रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget