एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: 11-15 मई के बीच पीक पर होगा संक्रमण, हर दिन 33-35 लाख केस बढ़ने की संभावना

देश में एक दिन में सामने आए 3,14,835 नये मामलों में से 75 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुजरात समेत 10 राज्यों में आए हैं. एक दिन में रिकॉर्ड मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले 1,59,30,965 पर पहुंच गए हैं.

नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर पिछली लहर से भी ज्यादा खतरनाक है. भारत में अब हर दिन तीन लाख से ज्यादा नए कोरोना केस दर्ज होने लगे हैं. कुल डेढ़ करोड़ से ज्यादा संक्रमित हो चुके हैं. इनमें करीब 23 लाख एक्टिव केस हैं, यानी कि इतने लोग अभी भी संक्रमित हैं. एक गणितीय मॉडल पर काम करने वाले वैज्ञानिक ने कहा है कि 11 से 15 मई के बीच कोरोना संक्रमण के मामले सबसे ज्यादा होंगे. इस दौरान देश में हर दिन 33-35 लाख केस आने की संभावना है. 

आईआईटी कानपुर के मनिंद्र अग्रवाल टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, "हमारा मॉडल के अनुसार, नए संक्रमण के मामले हर दिन बहुत तेजी से बढ़ते रहेंगे. 1 से 5 मई के दौरान प्रति दिन लगभग 3.3 से 3.5 लाख संक्रमण मामले दर्ज हो सकते हैं. यह आगामी 10 दिन बाद यानी 11 से 15 मई तक बढ़कर 33 से 35 लाख तक पहुंच सकते हैं."

कोरोना के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त
भारत में पिछले 24 घंटों में 3,14,835 कोविड-19 के नए मामले सामने आए, जो पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से सबसे बड़ा आंकड़ा है. इसी के साथ कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ 59 लाख 30 हजार 965 हो गए हैं. 15 अप्रैल से भारत में लगातार 2 लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं. इस बीच, वायरस के कारण 2,104 और लोगों की मृत्यु हो गई, जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 1,84,657 हो गई. यह लगातार दूसरा दिन है जब देश में एक ही दिन में 2,000 से अधिक मौतें दर्ज की हैं.

वहीं देश में एक्टिव केस की संख्या 2,29,142 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कुल 1,78,841 संक्रमित लोग रिकवर हुए, जिसके बाद कुल रिकवरी 1,34,54,880 हो गई. कोरोना वायरस से होने वाली 81.08% नई मौतें 10 राज्यों- महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, झारखंड में हुईं.

ये भी पढ़ें-
ऑक्सीजन किल्लत पर बोले केजरीवाल- अगर हम अलग-अलग राज्यों में बंट गए तो भारत नहीं बचेगा

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा- ऑक्सीजन, दवाओं की आपूर्ति और टीकाकरण पर क्या है नेशनल प्लान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
CJP Protest LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget