एक्सप्लोरर

त्रिपुरा में वाम मोर्चे को मात देकर सरकार बना सकती है बीजेपी: एग्जिट पोल

सीवोटर के एक्जिट पोल में त्रिपुरा में कांटे की टक्कर बताई गयी है और माकपा को 26 से 34 सीटें मिलने की संभावना जताई गयी है. वहीं बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को 24 से 32 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.

नई दिल्ली: त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के बाद दो एग्जिट पोल के नतीजों में वाम मोर्चा की सरकार की जगह बीजेपी सरकार आने का पूर्वानुमान लगाया गया है. एग्जिटपोल के अनुसार मेघालय और नगालैंड में भी बीजेपी अपनी स्थिति मजबूत करेगी. जन की बात - न्यूज एक्स ने पूर्वानुमान लगाया है कि त्रिपुरा में बीजेपी -आईपीएफटी गठबंधन को 35 से 45 के बीच सीटें मिल सकती हैं. वहीं एक्सिस माई इंडिया की तरफ से मतदान के बाद कराये गये पोल में इस गठजोड़ को 44 से 50 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गयी है. दोनों पोल में त्रिपुरा में वाम मोर्चा को क्रमश: 14 से 23 सीटें और 9 से 15 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गयी है.

सीवोटर के एग्जिट पोल में त्रिपुरा में कांटे की टक्कर बताई गयी है और माकपा को 26 से 34 सीटें मिलने की संभावना जताई गयी है. वहीं बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को 24 से 32 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.

मेघालय में जन की बात - न्यूज एक्स के एग्जिट पोल के नतीजों में नेशनल पीपुल पार्टी (एनपीपी) को 23-27 सीटें, बीजेपी को 8-12 सीटें और कांग्रेस को 13 से 17 सीटें मिलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. वहीं सीवोटर के अनुसार कांग्रेस को 13-19, एनपीपी को 17-23 और बीजेपी को 4-8 सीटें मिल सकती हैं.

जन की बात - न्यूज एक्स के एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार नगालैंड में बीजेपी -एनडीपीपी को 27-32 सीटों के साथ एनपीएफ के सामने चुनौती पेश करते हुए बताया गया है जिसे 20 से 25 सीटें मिलने की संभावना है. कांग्रेस को महज 0-2 सीटें मिलने की बात कही गयी है. सीवोटर के अनुसार नगालैंड में इस बार कांग्रेस महज 0 से चार सीटों के बीच सिमटकर सत्ता से बेदखल हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget