एक्सप्लोरर

मुंबई पुलिस का खुलासा- सुशांत की मैनेजर नहीं थीं दिशा सानियाल, पढ़ें दोनों के बीच का Exclusive व्हाट्सएप चैट

मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में खुलासा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान का कोई रिश्ता नहीं था. न ही दिशा, सुशांत की मैनेजर थीं.

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से अब दिशा सालियान की मौत को तरह-तरह की कहानियों के साथ जोड़ा जा रहा है. मुंबई पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि दिशा न तो सुशांत की मैनेजर थीं और न ही उनका सुशांत से कोई रिश्ता या दोस्ती थी.

मुंबई पुलिस के मुताबिक़ दिशा केवल 23 दिनों के लिए सुशांत के संपर्क में काम के सिलसिले में आई थीं. दिशा कॉर्नर स्टोन नाम की एक कंपनी में बतौर सेलिब्रिटी मैनेजर काम करती थीं और कंपनी द्वारा दिए गए काम के सिलसिले में सुशांत से 1 अप्रैल 2020 से लेकर 23 अप्रैल 2020 तक यानी केवल 23 दिनों के लिए संपर्क में थीं.

इसके बाद या इससे पहले सुशांत और दिशा में कोई बातचीत नहीं हुई थी. मुंबई पुलिस ने दिशा की कंपनी, उनके परिवार के लोग और दोस्तों से पूछताछ कर ये जानकारी हासिल की है. साथ ही मुंबई पुलिस ने दिशा और सुशांत दोनों के फ़ोन रिकॉर्ड की जांच की है जिससे पता चलता है कि दोनों के बीच सिर्फ़ और सिर्फ़ प्रोफेशनल बातचीत होती थी. इसका सबूत दोनों के बीच हुए व्हाट्सएप चैट हैं, जो एबीपी न्यूज़ के पास मौजूद है.

एबीपी न्यूज़ के पास सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान के बीच व्हॉट्सएप पर हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट हैं. मौत से करीब दो महीने पहले हुई इस बातचीत में दोनों कई कंपनियों के प्रमोशन से जुड़ी बातें कर रहे हैं.

दिशा सालियान की मौत 8 जून को हुई. दिशा की मौत को आत्महत्या बताया गया. दिशा की मौत के 6 दिन बाद सुशांत राजपूत की भी मौत हो गई. इसे भी आत्महत्या बताया गया. मौत से करीब दो महीने पहले दोनों एक दूसरे से बातचीत कर रहे थे.

1 अप्रैल 2020

सुशांत ने दिशा सालियान से व्हाट्सएप पर बात की. दिशा सालियान ने सुशांत सिंह राजपूत को खाने में इस्तेमाल होने वाले तेल के एक ब्रांड का प्रमोशन करने की बात कही.

दिशा- खाने में इस्तेमाल होने वाले तेल की कंपनी का एक साल के लिए ब्रांड एंबेसडर रहना होगा. 1 दिन के लिए शूट करना होगा और आधे दिन के लिए टीवीसी के लिए रिकॉर्डिंग होगी. साल में त्यौहारों के दौरान डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तीन पोस्ट (तेल से जुड़े) करने होंगे. प्लीज बताना क्या मैं उन्हें इसके लिए 60 लाख रुपये बता दूं और इस बारे में सलाह भी दें.

सुशांत- ब्रांड का नाम क्या है?

दिशा- वे लोग अभी ब्रांड का नाम डिस्कलोज नहीं करना चाहते. हम ब्रांड किस बारे है उसे देखते हुए आगे बात कर सकते हैं.

सुशांत- ओके, कूल, थैंक्यू.

7 अप्रैल 2020 

सुशांत और दिशा सालियान के बीच पबजी गेम के प्रमोशन को लेकर व्हाट्सएप पर बातचीत हुई.

दिशा- हाय सुशांत. पबजी एक डिजिटल कैंपेन कर रही है जिसमें वो लोगों को बढ़ावा देना चाहती है कि आप घर में रहें, सुरक्षित रहें और पबजी खेलें. आपको एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करना होगा. जानना चाहती हूं कि क्या आपकी इसमें दिलचस्पी है. प्लीज मुझे बताना कि इस पर काम किया जा सकता है क्या? अगर आपको अच्छा लगेगा तो मैं पबजी कंपनी से वीडियो की स्क्रिप्ट के लिए कहूंगी?

सुशांत- हां प्लीज.

दिशा- थैंक्स.. पबजी से स्क्रिप्ट के लिए कह रही हूं.

10 अप्रैल 2020

दिशा ने सुशांत राजपूत को पबजी कंपनी से हुई बातचीत का ब्यौरा दिया.

दिशा- हाय सुशांत. पबजी ने कंफर्म कर दिया है. मैंने मौजूदा हालात को देखते हुए अच्छी डील कर ली है. पबजी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करने के 12 लाख और साथ में टैक्स के लिए मान गए हैं. पबजी वीडियो के लिए स्क्रिप्ट अगले हफ्ते में हमसे शेयर करेंगे. मैंने उन्हें बता दिया है कि आपके सुझाव स्क्रिप्ट में जोड़ने होंगे. मैं इस बारे आपको अपडेट करती रहूंगी.

11 अप्रैल 2020

सुशांत ने दिशा सालियान को जवाब में लिखा.

सुशांत- बिल्कुल. स्क्रिप्ट आने देते हैं फिर हम लोग तय करते हैं.

दिशा- हां, बिल्कुल.

7 अप्रैल से 11 अप्रैल के बीच सुशांत ने दिशा सालियान से पबजी गेम के प्रमोशन को लेकर बातचीत की. अगले दिन यानी 12 अप्रैल 2020 को डिजनी हॉटस्टार पर 15 अप्रैल को प्रसारित होने वाले 'Simpsons' शो के प्रमोशन को लेकर बात हुई है. दिशा सालियान ने डिज्नी प्लस का व्हाट्सएप मैसेज सुशांत को फॉरवर्ड किया जिसमें लिखा हुआ था, “हम लोग Simpsons के 31 सीजन डिज्नी हॉटस्टार पर 15 अप्रैल को प्रीमियम करेंगे. इसका प्रचार करने के लिए हमें कुछ सेलेब्रिटी की जरूरत है. इसमें सेलिब्रिटी औऱ उसके परिवार के लोगों का कार्टून बनाया जाएगा. इस कार्टून को Simpsons की तरह बनाया जाएगा. इसमें हम सेलेब्रिटी और उसके परिवार के हंसते हुए और नॉर्मल भावों के साथ कार्टून बनाएंगे. उन्हें सेलिब्रिटी को अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट करना होगा. ये प्रोमशन 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक करना होगा.”

डिज्नी प्लस के इस मैसेज के लिए दिशा सालियान ने सुशांत सिंह राजपूत से कहा, “सुशांत डिज्नी प्लस  वाले Simpsons के प्रमोशन के लिए पूछ रहे हैं कि क्या आप औऱ रिया मिलकर एक साथ कर सकते हैं ? प्लीज आप मुझे बताना कि क्या ये ठीक है औऱ इसके लिए कितनी रुपये उन्हें कहूं. आपके जवाब के इंतजार में हूं.”

सुशांत- नहीं, ये बिल्कुल खुश करने वाला नहीं है.

सुशांत सिंह राजपूत ने लिखा कि ये उनके लिए रोमांचक नहीं है वे इसे नहीं करना चाहेंगे. क्या सुशांत ने रिया की वजह से इसे करने से मना कर दिया?

इस तरह सुशांत और दिशा के बीच 23 अप्रैल तक अलग अलग ब्रांड प्रमोशन, विज्ञापन और अन्य कारणों के चलते दोनों के बीच बातचीत होती रही और इसके अलावा कुछ नहीं. सोशल मीडिया पर सुशांत और दिशा को लेकर तरह तरह की बातें होती रहीं. दोनों के बीच अफ़ेयर जैसी बाते हुईं. दिशा प्रेगनेंट थीं, सुशांत को दिशा की मौत के बारे में पता था.

दिशा की मौत से नाम जोड़े जाने से परेशान थे सुशांत 

दरअसल, दिशा कभी सुशांत की मैनेजर थीं ही नहीं लेकिन दिशा की मौत के बाद हर जगह ख़बरें छपीं. दिशा की मौत से सुशांत काफ़ी परेशान थे. सुशांत ने अपने कुछ परिचय के लोगों से कहा था कि उनका नाम दिशा की मौत से जोड़ा जाएगा. सुशांत इस बात से बेहद परेशान थे कि दिशा की मौत को लेकर उनके बारे में तरह तरह बातें की जाएंगी और वो वायरल भी होंगी जबकि उनका दिशा के साथ कोई संबंध भी नहीं था.

SSR Death Case: सुप्रीम कोर्ट में 11 अगस्त को होगी सुनवाई, रिया की याचिका पर महाराष्ट्र सरकार ने दाखिल किया जवाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद
राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
Embed widget