एक्सप्लोरर

Exclusive: शेखर सुमन ने रवि किशन के बयान का किया समर्थन, कहा- आखिरकार कोई तो आगे आकर बोला

शेखर सुमन ने कहा कि जो लोग भी ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं वो बिल्कुल ठीक कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने जया बच्चन के बयान पर भी अपनी राय दी.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शेखर सुमन ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड में ड्रग्स वाले विवाद और थाली वाले बयान को लेकर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री वो नहीं रही जो पहले के जमाने में हुआ करती थी. ये वो इंडस्ट्री है जो आपकी थाली और निवाला छीन लेती है. अब यहां एक तरह का ‘विषाक्त’ माहौल है. अब यहां आप किसी को मारकर ऊपर जा सकते हैं तो लोग इस पर सोचते तक नहीं हैं और आगे बढ़ जाते हैं. उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की बहस कहीं से कहीं पहुंच गई.

शेखर सुमन ने कहा कि ऐसे ही माहौल में एक छोटे से शहर से आया सुशांत फंस जाता है. हम भी छोटे शहर से बड़ा ख्वाब लेकर आंखों में आते हैं. लेकिन हमें ये पता नहीं होता कि हम जिस चकाचौंध में जा रहे हैं उस व्यवसाय के अंदर क्या है? जब तक हमें सच्चाई पता चलती है हम उसका हिस्सा बन चुके होते हैं.

बातचीत में शेखर सुमन ने कहा कि उन्हें लगता है कि सुशांत सिंह राजूपत का मामला आत्महत्या का नहीं है. इसके पीछे कोई और खेल हो सकता है. कोई षड्यंत्र हो सकता है. उन्होंने कहा, “इसी के चलते मैं जस्टिस फॉर सुशांत फोरम को लेकर आगे बढ़ा. लेकिन मुझे हैरत इस बात की हुई कि इंडस्ट्री के कोई भी मुखर लोग इस बात को लेकर आगे नहीं आए. ऐसा लगा जैसे कि किसी को कोई फर्क ही नहीं पड़ा. ऐसी मानसिकता को देखकर मैं घबरा गया.”

रवि किशन के बयान, बॉलीवुड और ड्रग्स के संबंध पर?

रवि किशन के बयान पर शेखर सुमन ने कहा, “रवि किशन ने बहुत सही कहा था. आखिरकार कोई तो आगे आया और बोला और वो भी संसद में बोला ताकि ये बात देश तक पहुंचे. बीमारी की तरफ इशारा करना और उसको खत्म करना बहुत जरूरी है. जो पूरे इंडस्ट्री को बर्बाद कर सकती है उसका जड़ से निवारण करना बहुत जरूरी है. जो लोग भी ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं वो बिल्कुल सही कर रहे हैं.”

जया बच्चन के बयान पर क्या बोले शेखर सुमन?

अभिनेता ने कहा कि किसी के हुनर और मेहनत की वजह से किसी की थाली सजती है तो वो उसकी अपनी थाली होती है. अब वो चाहे उसे छेद करे, फेंके या कुछ और करे वो उसका हक है. आप अपनी थाली की चिंता करिए. शेखर सुमन ने कहा कि जया बच्चन बहुत सीनियर हैं. हम सभी उनका सम्मान करते हैं लेकिन कभी-कभी बड़ों से भी गलती हो जाती है.

अक्षरा सिंह ने किया अनुभव सिन्हा पर पलटवार, कहा-'भोजपुरी में नंगा नाच तो बॉलीवुड में क्या होता है?' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget