एक्सप्लोरर

Deve Gowda Hospitalised: पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा अस्पताल में भर्ती, अब कैसी है तबियत?

Karnataka News: 89 वर्षीय JDS सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा के जांच कराने की सटीक वजह का पता नहीं चल सका है, लेकिन वह घुटने के दर्द समेत उम्र संबंधी अन्य परेशानियों से जूझते रहे हैं.

HD Deve Gowda Health Update: पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा को मंगलवार (28 फरवरी) को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया है. देवेगौड़ा के बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी इसकी पुष्टि की है. उधर देवगौड़ा ने भी खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है. पूर्व पीएम ने अपनी सेहत की जानकारी देते हुए अपने प्रशंसकों को चिंता नहीं करने को कहा है. 

एक निजी अस्पताल में भर्ती देवगौड़ा ने ट्वीट करके कहा, "मैं नियमित जांच के लिए अस्पताल आया हूं. घबराने या चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. मैं एक दो दिनों में घर वापस आ जाऊंगा." देवगौड़ा की सेहत के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है, लेकिन वह घुटने के दर्द समेत उम्र संबंधी अन्य परेशानियों से जूझते रहे हैं. इससे पहले जनवरी में वह कोरोना संक्रमित हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. 

 

कुमारस्वामी की भावुक अपील

देवगौड़ा के बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अपने पिता के अस्पताल में होने की जानकारी देते हुए कहा, "उनके पिता को आज स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है. वहां से वापस आने के बाद वह (देवगौड़ा) ही आगामी विधानसभा चुनावों के लिए हासन सीट सहित कुछ निर्वाचन क्षेत्रों के लिए जद (एस) के टिकटों पर फैसला करेंगे. कुमारस्वामी ने भावुक अपील करते हुए कहा, "उन्होंने जो पार्टी मेरी आंखों के सामने बनाई है, उसे 120 सीटों पर जीताकर उन्हें गिफ्ट देने के लिए लड़ रहा हूं."

इसी साल होने हैं विधानसभा चुनाव

कुमारस्वामी ने आगे कहा, "मैं उनके मरने से पहले ये साबित करना चाहता हूं कि उन्होंने जिस पार्टी को बनाया था, वह पार्टी चल रही है." बता दें कि इसी साल कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं. प्रदेश की सत्ता हासिल करने के लिए जेडीएस अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगी है. पार्टी को किंगमेकर बनने की उम्मीद है. कुमारस्वामी को उम्मीद है कि 2018 की तरह इस बार फिर से उनके बिना किसी दल की सरकार बननी असंभव होगी. 

ये भी पढ़ें-Nagaland Election 2023: नगालैंड के 4 मतदान केंद्रों पर फिर से होगी वोटिंग, चुनाव आयोग ने जारी किए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Embed widget