एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: बीजेपी की पहली लिस्ट में नहीं आया नाम, इसके बाद भी एकनाथ खडसे ने भरा नामांकन

बीजेपी ने आज 125 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. वहीं शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उसने 70 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है. उद्धव ठाकरे भी चुनाव लड़ रहे हैं. 60 साल में पहली बार है जब ठाकरे परिवार का कोई सदस्य चुनावी मैदान में है.

मुंबई: बीजेपी ने आज महाराष्ट्र में अपने महारथियों की पहली लिस्ट जारी की और इसी दौरान बीजेपी ने शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही. बीजेपी की लिस्ट के करीब एक घंटे बाद शिवसेना ने भी अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया. बीजेपी की लिस्ट में वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से का नाम नहीं है. इसके बावजूद आज एकनाथ खड़से ने मुक्ताईनगर अपना नामांकन दाखिल कर दिया. बता दें कि बीजेपी ने अपने 52 मौजूदा विधायकों पर दोबारा भरोसा जताया है जबकि 12 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं.

नामांकन दाखिल करने के बाद एकनाथ खड़से ने कहा, ''मैंने आज अपना नामांकन दाखिल किया है. मेरा नाम पार्टी द्वारा जारी की गई सूची में नहीं है, लेकिन मुझे टिकट मिलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. मुझे नहीं पता कि यह सीट शिवसेना के पास है या बीजेपी के पास है.''

महाराष्ट्र चुनाव: शिवसेना ने 70 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, वर्ली सीट से लड़ेंगे आदित्य ठाकरे

खडसे ने आगे कहा, ''मैं पिछले 42 साल से बीजेपी का वफादार रहा हूं, अगर पार्टी के प्रति वफादार होना एक अपराध है, तो हां मैं एक अपराधी हूं. पिछले 25 साल से प्रमोद महाजन और गोपीनाथ मुंडे के समय से मैं बीजेपी में फैसले लेने वालों में शामिल रहा हूं. मैंने दूसरों के टिकट तय किए हैं.''

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की राजनीति में एकनाथ खड़से का लंबा कार्यकाल रहा है. साल 2014 में फडणवीस सरकार में खड़से को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली थी. लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उनके नाम से कई और विवाद जुड़े. जिसकी वजह से उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा था. बता दें कि साल 2014 में फडणवीस सरकार में वित्त मंत्रालय संभाल चुके एकनाथ खडसे और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे. इसके बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था. माना जा रहा है कि इसी वजह से इस बार बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया है.

महाराष्ट्र: बीजेपी की पहली लिस्ट में नहीं आया नाम, इसके बाद भी एकनाथ खडसे ने भरा नामांकन

महाराष्ट्र चुनाव: बीजेपी ने 125 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, 124 सीटों पर लड़ेगी शिवसेना

बीजेपी और शिवसेना में कैसे हुआ सीट बंटवारा? महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं. बीजेपी ने 125 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की उधर शिवसेना ने 124 सीटों की लिस्ट जारी की और उसमें 70 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए. बीजेपी की 125 और शिवसेना की 124 मिलाकर ये नंबर 249 सीटों पर पहुंचता है. बीजेपी ने जो उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली है, उसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर साउथ वेस्ट से लडेंगे. बीजेपी ने अपने 52 मौजूदा विधायकों पर दोबारा भरोसा जताया है जबकि 12 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं.

महाराष्ट्र चुनाव: बीजेपी ने 125 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, 124 सीटों पर लड़ेगी शिवसेना

विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं. बीजेपी-शिवसेना के बीच 249 सीटों पर सहमति बन गई है. बाकी की बची 39 सीटों पर फैसला होना अभी बाकी है. 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और शिवसेना अलग-अलग चुनाव लड़ी थी. हालांकि चुनाव बाद दोनों दलों ने गठबंधन कर लिया था.

महाराष्ट्र चुनाव 2019 से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीख? नामांकन की आखिरी तारीख - 4 अक्टूबर स्क्रूटनी की तारीख- 5 अक्टूबर नामांकन वापसी की तारीख- 7 अक्टूबर चुनाव प्रचार का आखिरी दिन-19 अक्टूबर चुनाव की तारीख- 21 अक्टूबर मतगणना की तारीख- 24 अक्टूबर

यह वीडियो भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Puri Rath Yatra: दोनों तरफ खचाखच भीड़, बीच में भागती एंबुलेंस… पुरी रथ यात्रा में ऐसे बचाई गई लोगों की जान- Video
दोनों तरफ खचाखच भीड़, बीच में भागती एंबुलेंस… पुरी रथ यात्रा में ऐसे बचाई गई लोगों की जान- Video
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
Supreme Court: बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget