एक्सप्लोरर

राजस्थान विधानसभा भवन में 'बुरी आत्माओं' का साया, हवन कराने की मांग

बीजेपी विधायक हबीबुर रहमान ने बताया कि विधानसभा भवन जिस जमीन पर बना है वहां पहले श्मशान और कब्रिस्तान हुआ करते थे और बुरी आत्माओं के प्रभाव से ऐसा हो रहा होगा.

जयपुर: बीते छह महीने में दो विधायकों के निधन के बाद राजस्थान के विधायक यह मानने लगे हैं कि विधानसभा भवन में बुरी आत्माओं का साया है. उन्होंने शुद्धि के लिए इमारत में हवन कराने की मांग की है. नागौर से बीजेपी विधायक हबीबुर रहमान ने बताया कि उन्होंने कल मुख्यमंत्री से कहा है कि विधानसभा भवन में शुद्धि के लिए हवन कराया जाए. उन्होंने कहा कि विधानसभा भवन जिस जमीन पर बना है वहां पहले श्मशान और कब्रिस्तान हुआ करते थे और बुरी आत्माओं के प्रभाव से ऐसा हो रहा होगा.

सरकार के मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने भी सदस्यों के निधन से सदन के सदस्यों के असहज होने की बात स्वीकारी है. उन्हें भी ऐसा लगता है. गुर्जर ने कहा कि कल सदन के सदस्यों के मन में प्रश्न उठ रहा था कि सदस्यों की मौत क्यों हो रही है. उन्होंने अपने विचार और सुझाव दिये हैं. ऐसा कहा जाता है कि विधानसभा भवन श्मशान की जमीन पर बनाया गया है. कुछ नकारात्मक असर के चलते परेशानियां पैदा हो रही हैं.

गौरतलब है कि नाथद्वारा के विधायक कल्याण सिंह चौहान का कल उदयपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था, जबकि भीलवाडा के मांडलगढ़ से विधायक कीर्ति कुमारी का पिछले साल अगस्त में स्वाईनफ्लू के कारण निधन हो गया था. दोनों विधायक सत्ताधारी पार्टी के सदस्य थे.

देश के आधुनिक विधानसभा भवनों में एक राजस्थान विधानसभा भवन 16.96 एकड़ में बना है. इसका निर्माण 1994 में शुरू हुआ था और मार्च 2001 में भवन का निर्माण पूरा हो गया. लाल कोठी श्मशान गृह विधानसभा भवन के बगल में स्थित है, जिसके चलते लोगों में भ्रम है कि भवन में किसी प्रकार का वास्तु दोष हो सकता है.

विधानसभा भवन में 260 सदस्यों के बैठने की क्षमता है. इसी तरह की क्षमता वाला एक हाल पांचवी मंजिल पर है. इस भवन से पूर्व विधानसभा हवामहल के पास स्थित सवाई मान सिंह टाउन हाल में संचालित होता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget