एक्सप्लोरर

पीएम मोदी की ओर से कैबिनेट मंत्री बनाने की पेशकश पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान

‘एबीपी न्यूज़’ को दिये एक इंटरव्यू में पवार ने उन खबरों को खारिज किया कि मोदी सरकार ने उन्हें भारत का राष्ट्रपति बनाने की पेशकश की थी . पवार ने कहा, “लेकिन सुप्रिया (सुले) को मोदी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री बनाने का प्रस्ताव था.”

नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उनके पिता को सुझाव कि उन्हें (सुले को) उनके (मोदी के) मंत्रिमंडल का हिस्सा होना चाहिए, उनकी उदारता दर्शाता है, लेकिन यह हो नहीं सका.

पीएम को अपने दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करती हूं- सुले 

सुले ने कहा, ‘‘मैं उस चर्चा (राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और मोदी के बीच) में नहीं थी. मुझमें ऐसा भरोसा और विश्वास जताने के लिये मैं प्रधानमंत्री को अपने दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करती हूं. उन्होंने जो कुछ कहा, उससे मैं अभिभूत हूं. लेकिन शरद पवार ने स्पष्ट रूप से बेहद विनम्रतापूर्वक पीएम को बता दिया कि यह संभव नहीं है.’’

सुले ने संसद परिसर के बाहर कहा, “यह उनकी उदारता है कि उन्होंने यह सुझाव दिया और मैं अभिभूत हूं. लेकिन यह हो न सका.” ‘एबीपी न्यूज़’ को दिये एक इंटरव्यू में पवार ने उन खबरों को खारिज किया कि मोदी सरकार ने उन्हें भारत का राष्ट्रपति बनाने की पेशकश की थी . पवार ने कहा, “लेकिन सुप्रिया (सुले) को मोदी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री बनाने का प्रस्ताव था.” पवार की इस टिप्पणी के बाद सुले का यह बयान सामने आया है.

एनसीपी के वरिष्ठ नेता हैं अजित- सुले

एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना में चल रही बातचीत के बीच पिछले महीने पवार ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी. महाराष्ट्र की नयी सरकार में अजित पवार की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर सुप्रिया ने कहा कि वह एनसीपी के वरिष्ठ नेता हैं. अजित ने अपनी पार्टी के निर्देश से इतर जाते हुए बीजेपी से हाथ मिला लिया था.

अजित पवार ने 23 नवंबर को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. गहन बातचीत के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया और फिर पार्टी में वापस लौट आए. सुले ने कहा, “वह (अजित) हमारे नेता हैं और मेरे बड़े भाई. वह हमेशा पार्टी में मेरे वरिष्ठ सहकर्मी रहेंगे.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लक्षद्वीप में फिर से बिकेगी शराब, भारत सरकार ने पूर्ण शराबबंदी कानून को किया खत्म, नियमों के साथ जारी किया आदेश
लक्षद्वीप में फिर से बिकेगी शराब, भारत सरकार ने पूर्ण शराबबंदी कानून को किया खत्म, नियमों के साथ जारी किया आदेश
LIC लगातार राजेश एक्सपोर्ट्स में पैसे लगाता रहा, आखिर ऐसा क्यों हुआ? कांग्रेस ने खोली पोल
LIC लगातार राजेश एक्सपोर्ट्स में पैसे लगाता रहा, आखिर ऐसा क्यों हुआ? कांग्रेस ने खोली पोल
अन्नामलाई के BJP छोड़ने के बाद इस्तीफों की लगी झड़ी, वाइस प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी समेत 15 नेताओं ने पार्टी छोड़ी
अन्नामलाई के BJP छोड़ने के बाद इस्तीफों की झड़ी, वाइस प्रेसिडेंट समेत 15 नेताओं ने पार्टी छोड़ी
टूरिस्ट वीजा पर गए थे थाईलैंड, फैक्ट्री में बन गए बंधक, ओडिशा सरकार ने शुरू की वापसी की तैयारी
टूरिस्ट वीजा पर गए थे थाईलैंड, फैक्ट्री में बन गए बंधक, ओडिशा सरकार ने शुरू की वापसी की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग शादी की पुष्टि की, 5 जुलाई को लेंगे सात फेरे (05.06.26)
Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Alert: केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
'मत भूलो कि UP में बाबा की सरकार है, गर्मी शांत...', BJP नेता दिनेश लाल 'निरहुआ' का सपा पर हमला
'मत भूलो कि UP में बाबा की सरकार है, गर्मी शांत...', BJP नेता दिनेश लाल 'निरहुआ' का सपा पर हमला
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
IND vs AFG Test Live Streaming: कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
Climate Change: रिकॉर्ड तोड़ तापमान की ओर जा रहे हम! जानिए कितने साल बाद आग का गोला बन जाएगी धरती?
रिकॉर्ड तोड़ तापमान की ओर जा रहे हम! जानिए कितने साल बाद आग का गोला बन जाएगी धरती?
Embed widget