एक्सप्लोरर

पर्यावरण मंत्रालय ने कहा, केरल में हथिनी ने गलती से पटाखे से भरा फल खाया होगा

केरल के साइलेंट वैली जंगल में हथिनी ने अनानास खा लिया था जो कि विस्फोटक से भरा हुआ था. बाद में हाथी की मौत हो गई थी.

नई दिल्ली : केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि केरल में गर्भवती हथिनी की मौत की प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि उसने संभवत: गलती से पटाखे से भरा फल खा लिया था. मंत्रालय ने यह भी पाया कि कई बार स्थानीय लोग अपने खेतों से जंगली सुअरों को दूर रखने के लिए विस्फोटकों से भरे फल रखने का अवैध कार्य करते हैं.

केरल के साइलेंट वैली जंगल में 15 साल की इस हथिनी ने शक्तिशाली पटाखों से भरा अनानास खा लिया था जो उसके मुंह में फट गए थे. एक हफ्ते बाद 27 मई को वेलियार नदी में उसकी मौत हो गई थी. मंत्रालय ने सिलसिलेवार ढंग से ट्वीट करते हुए कहा कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

मंत्रालय ने कहा, “प्रारंभिक जांचों में पता चला है कि हथिनी ने गलती से यह फल खा लिया होगा. मंत्रालय केरल सरकार के साथ लगातर संपर्क में है और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा हथिनी की मौत के लिए जिम्मेदार किसी अधिकारी के दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए विस्तृत परामर्श भेजा गया है.”

मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, “अब तक, एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और इस अवैध एवं बेहद अमानवीय कृत्य में शामिल और लोगों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं. डब्ल्यूसीसीबीएचक्यू को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है.”

इसने यह भी ट्वीट किया कि पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने लोगों से सोशल मीडिया की “अफवाहों” पर यकीन नहीं करने का अनुरोध किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget