एक्सप्लोरर

आंध्र प्रदेश में इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ बलात्कार, दोस्त ने की थी घिनौनी हरकत; तीन गिरफ्तार

Engineering Student Misdeed: पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपियों को मदद करने वाला प्रभु कुमार लड़की का दोस्त था और बेहद करीबी था. उसी ने लड़की को हुसैन से मिलवाया था.

Engineering Student Misdeed: आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले के कांचीचेरला मंडल के परिताला गांव में मंगलवार (11 फरवरी, 2025) को बलात्कार की एक भयावह घटना ने सनसनी फैला दी है. आरोप है की एक 19 वर्षीय इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ तीन युवकों ने कई बार बलात्कार किया.

एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही पीड़िता ने आरोप लगाया कि शेख हुसैन (उर्फ पिस) और शेख गली शाहिद (उर्फ पिद्दू) ने उसके साथ बलात्कार किया. घटना तब हुई जब हुसैन, जो पीड़िता के साथ प्रेम के बहाने संबंध में था, उसे अपने कमरे में ले गया. उसके जाने के बाद शेख गली शाहिद ने पीड़िता के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया.

तीन लोगों को हिरासत में लिया 

पीड़िता ने कांचीचेरला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें शेख गली शाहिद, हुसैन और उनको मदद करने वाले चिंतल प्रभु दास शामिल हैं, जिन्होंने कथित तौर पर अपराधियों की मदद की थी. एसीपी तिलक ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करेगी. 

हॉस्टल में रहती थी पीड़िता

पुलिस के अनुसार पीड़ित लड़की परिताला के एक हॉस्टल में रहती थी. पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपियों को मदद करने वाला प्रभु कुमार लड़की का दोस्त था और बेहद करीबी था. वे अक्सर रेस्टोरेंट में जाते थे. प्रभु कुमार ने ही लड़की को हुसैन से मिलवाया था. उसके बाद दोनों में दोस्ती बढ़ी. पुलिस के अनुसार. पीड़ित लड़की के साथ बलात्कार करने के बाद उसका अश्लील वीडियो बनाया गया और तस्वीरें भी खींची गई, जिसके बाद उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया गया. इन सब के बाद लड़की ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई. लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और तीनों ही आरोपियों को कोर्ट में जल्द पेश किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- 2047 तक कैसा होगा आंध्र प्रदेश? CM नायडू ने बनाई 2.4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की योजना

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना वायरस, जानें उत्तर प्रदेश समेत कहां-कहां मिले नए केस
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना, जानें UP समेत कहां-कहां मिले नए केस
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget