एक्सप्लोरर

QFX घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन, करोड़ों की संपत्ति अटैच, हजारों लोगों को झांसा देकर कराया था निवेश

QFX Scam Case: QFX घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में आरोपी नवाब उर्फ लैविश चौधरी की संपत्तियों को कार्रवाई के तहत अटैच किया है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने QFX/YFX/YORKERFX/BotBro Forex घोटाला मामले में शनिवार (30 अगस्त, 2025) को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. प्रवर्तन निदेशालय ने इस घोटाले में करीब 9.31 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच कर दिया है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने इसी हफ्ते मंगलवार (26 अगस्त, 2025) को पीएमएलए एक्ट के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया है.

फ्लैट्स, प्लॉट्स और कई एकड़ कृषि भूमि को किया अटैच

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुताबिक, जिन संपत्तियों को अटैच किया गया है, उसमें 45 फ्लैट्स, प्लॉट्स और कई एकड़ कृषि भूमि शामिल है. यह संपत्तियां उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश तक फैली हुई है. इसके अलावा कई बैंकों में पड़े नकद बैलेंस भी सीज किए गए हैं. ये सारी संपत्तियां क्यूएफएक्स घोटाले (QFX Scam) के आरोपी नवाब उर्फ लैविश चौधरी, उसके पार्टनर राजेंद्र कुमार सूद और उनके एजेंट्स-परिवार के नाम पर खरीदी गई थी.

फरवरी और जुलाई की कार्रवाई में ईडी ने 194 बैंक खातों में पड़े 394 करोड़ किए थे सीज

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में इस बात का खुलासा किया गया है कि साल 2019 से 2025 के बीच QFX ग्रुप ने Ponzi-cum-MLM स्कीम चलाकर हजारों लोगों से निवेश कराया. कंपनी ने निवेशकों को 5-6 परसेंट तक का मासिक रिटर्न का झांसा दिया, लेकिन असल में कोई ट्रेडिंग हुई ही नहीं. निवेशकों का पैसा अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में घुमाकर आगे रियल एस्टेट और फैमिली प्रॉपर्टीज में लगाया गया.

इससे पहले फरवरी और जुलाई 2025 में भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने QFX ग्रुप पर छापेमारी कर 194 बैंक अकाउंट्स सीज किए थे, जिनमें कुल 394 करोड़ रुपये पड़े थे. हालांकि, ईडी के इस हफ्ते की कार्रवाई में जो संपत्तियां अटैच की गईं है, वो उसी कार्रवाई का अगला स्टेप है.

देश के कई राज्यों में दर्ज कराए गए एफआईआर

QFX Scam को लेकर देशभर में कई एफआईआर दर्ज कराए गए हैं. जिनमें हिमाचल, असम, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा शामिल है. ईडी का कहना है कि अभी तक जुटाए गए सबूत साफ दिखाते है कि निवेशकों से धोखे से पैसा जुटाकर अलग-अलग कंपनियों में निवेश किए गए और निजी संपत्तियों में लगाया गया, जिससे कि पैसे के असली सोर्स को छिपाया जा सके.

यह भी पढ़ेंः एयरफोर्स को कब मिलेंगे तेजस मार्क-1A फाइटर जेट? डिफेंस सेक्रेटरी ने बता दी तारीख; टेंशन में आ जाएंगे आसिम मुनीर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Season Live: अखिलेश यादव लोकसभा में बोले- बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप, स्पीकर ने कहा- सरकार NEET पर चर्चा के लिए तैयार
Live: अखिलेश यादव लोकसभा में बोले- बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप, स्पीकर ने कहा- सरकार NEET पर चर्चा के लिए तैयार
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'आप हमारा समय बर्बाद कर रहे, वीडियो देखने में दिलचस्पी नहीं', संसद मार्च में लाठीचार्ज पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?
'आप हमारा समय बर्बाद कर रहे, वीडियो देखने में दिलचस्पी नहीं', संसद मार्च में लाठीचार्ज पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दीपके ने PM मोदी से पूछा
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget