एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: बटमालू में आतंकियों से मुठभेड़ में 1 जवान शहीद, 5 जख्मी, 2 आतंकी गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक मुनीर खान ने कहा कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने आज तड़के बटमालू के दियारवानी में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के बटमालू में आज सुबह आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया जबकि पांच सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं. दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है. अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा और कानून और व्यवस्था) मुनीर खान ने कहा कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने आज तड़के बटमालू के दियारवानी में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.

आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं उन्होंने बताया कि आतंकवादी जिस घर में छुपे थे उसे घेर लिया गया, लेकिन आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई की और अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया.

मुठभेड़ में सेलेक्शन ग्रेड कॉन्स्टेबल परवेज अहमद की मौत एडीजीपी ने कहा, ‘‘पांच आतंकवादियों के एक समूह के साथ आज सुबह पुलिस मुठभेड़ हुई. इस दौरान उन्होंने एक ग्रेनेड दागा और गोलीबारी करते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले. वह इलाका काफी भीड़-भाड़ वाला है इसलिए किसी भी आम नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचे इससे बचने के लिए सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में संयम बरतने की कोशिश की.’’ उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में सेलेक्शन ग्रेड कॉन्स्टेबल परवेज अहमद की मौत हो गई. दो पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हुए हैं.

मामला दर्ज कर जांच शुरू एडीजीपी खान ने कहा, ‘सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो आतंकवादी घायल हो गए लेकिन मौके से भाग निकले. दो अन्य आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ जारी है.’ गिरफ्तार किए आतंकवादियों ने कई खुलासे किए हैं लेकिन इन्हें अभी उजागर नहीं किया जा सकता क्योंकि मुठभेड़ अभी जारी है. इससे पहले पुलिस ने कहा था, ‘‘आतंकवादियों के दो साथियों को हिरासत में लिया गया है.’ प्रवक्ता ने कहा कि इलाके में बड़े स्तर पर तलाश अभियान जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सेलेक्शन ग्रेड कॉन्स्टेबल परवेज अहमद को दी गई श्रद्धांजलि इस बीच डीपीएल श्रीनगर में एक पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया जहां असैन्य प्रशासन, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने अहमद को श्रद्धांजलि अर्पित की. अहमद राजौरी जिले के डंडोट गांव का निवासी था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget