एक्सप्लोरर

Elon Musk vs Rajeev Chandrasekhar: एलन मस्क ने EVM पर उठाए सवाल तो बीजेपी हुई हमलावर, राजीव चंद्रशेखर ने दे डाला ये चैलेंज

Eon Musk on EVM: एलन मस्क ने ईवीएम के इंसानों और एआई के जरिये हैक होने की संभावना जताते हुए इसे खत्म करने की बात कही है. बीजेपी के नेता चंद्रशेखर ने इसे लेकर ही मस्क से असहमति जताई है.

Rajeev Chandrasekhar Reply Elon Musk on EVM: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने रविवार (16 जून 2024) को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को खत्म करने के एलन मस्क के आह्वान का जोरदार विरोध किया है. उनका कहना है कि सेफ डिजिटल हार्डवेयर हासिल किया जा सकता है.

दरअसल, एलन मस्क ने ईवीएम की सुरक्षा पर बहस छेड़ते हुए कहा था कि इसे आदमी या एआई के जरिये हैक किया जा सकता है, इसलिए इसे खत्म कर देना चाहिए. मस्क ने कहा, "हमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को खत्म कर देना चाहिए. इसे मनुष्यों या एआई के जरिये हैक किए जाने का जोखिम बहुत अधिक है." मस्क ने यह प्रतिक्रिया अमेरिकी राजनेता रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर की प्यूर्टो रिको के हालिया प्राथमिक चुनावों में ईवीएम मुद्दों को लेकर जताई गई चिंता के बाद दी है.

एलन मस्क की टिप्पणी पर उठाए सवाल

पिछली मोदी सरकार में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री के रूप में काम करने वाले चंद्रशेखर ने मस्क के दावे को गलत बताते हुए कहा कि वह सुरक्षित डिजिटल हार्डवेयर बनाने की संभावना को पहचानने में विफल हो रहे हैं. चंद्रशेखर ने आगे कहा कि मस्क ने जिस तरह की टिप्पणी की है उससे लग रहा है कि कोई भी सुरक्षित डिजिटल हार्डवेयर नहीं बना सकता है.

भारत पर लागू नहीं होती ये चिंताएं

भाजपा नेता चंद्रशेखर ने कहा कि मस्क की चिंताएं उन देशों पर लागू हो सकती हैं जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्टैंडर्ड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करके वोटिंग मशीनें बनाई जाती हैं, वे भारत पर लागू नहीं होती हैं. भारतीय ईवीएम कस्टम डिजाइन किए गए हैं, जो  सुरक्षित और किसी भी नेटवर्क या मीडिया से अलग-थलग हैं. इनमें कोई कनेक्टिविटी नहीं है, कोई ब्लूटूथ नहीं है, वाईफाई या इंटरनेट नहीं है.

एल मस्क को दिया ये सुझाव

चंद्रशेखर ने मस्क के सामने सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को ठीक से डिज़ाइन और बनाने के तरीके पर एक ट्यूटोरियल प्रदान करने की पेशकश रखते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को ठीक से बनाया जा सकता है जैसा कि भारत ने किया है. हमें एक ट्यूटोरियल देने में खुशी होगी एलन.

ये भी पढ़ें

48 वोट से जीत वाली सीट पर बढ़ा बवाल, रिपोर्ट में दावा- 'EVM से जुड़ा था रवींद्र वायकर के रिश्तेदार का मोबाइल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, अब घर-घर चलेगा EC का अभियान
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, अब घर-घर चलेगा EC का अभियान
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
खतरे में देश की परमाणु सुरक्षा! भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम के डेटा में सेंध
खतरे में देश की परमाणु सुरक्षा! भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम के डेटा में सेंध
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget