एक्सप्लोरर

Elgar Parishad Case: वरवरा राव को छह महीने के लिए मेडिकल आधार पर मिली सशर्त जमानत

2018 से न्यायिक हिरासत में बंद कवि वरवरा राव को मुंबई हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है. अदालत ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उन्हें छह महीने की अंतरिम जमानत दे दी. हालांकि, उन्हें अदालत की तरफ से लगाए कठोर शर्तों का पालन करना होगा.

मुंबई: बंबई उच्च न्यायालय ने मेडिकल आधार पर बीमार कवि वरवरा राव को आज छह महीने की अंतरिम जमानत दे दी है. एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले के आरोपी 82 वर्षीय राव का मुंबई के नानावटी अस्पताल में इलाज चल रहा है. राव को अदालत की फटकार के बाद महाराष्ट्र सरकार ने इलाज की सुविधा मुहैया कराई थी.

कवि वरवरा राव को छह महीने की अंतरिम जमानत

राव 28 अगस्त 2018 से ही न्यायिक हिरासत में हैं और मामले की सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं. न्यायमूर्ति एसएस शिंदे और न्यायमूर्ति मनीष पिटाले की पीठ ने आदेश दिया कि राव को अस्पताल से छुट्टी दी जाए. पीठ ने ये भी कहा कि अस्पताल से छुट्टी के तुरंत बाद उन्हें जमानत पर छोड़ा जाए. अदालत ने मेडिकल आधार पर जमानत देने को मानवाधिकार सिद्धांत की रक्षा करने की बात कही. पीठ ने जमानत देने के साथ कठोर शर्तें भी लगाई हैं.

कोर्ट ने कहा कि जमानत की अवधि में आरोपी को मुंबई की एनआईए अदालत के न्यायाधिकार क्षेत्र में रहने का निर्देश भी शामिल है.  राव को अपना पासपोर्ट एनआईए की अदालत में जमा कराना होगा और मामले के सह अभियुक्तों से किसी तरह का संपर्क स्थापित करने की कोशिश नहीं करेंगे. अदालत ने 50 हजार रुपये का व्यक्तिगत बांड जमा करने के साथ ही बराबर राशि के दो मुचलके भरने को कहा.

मेडिकल आधार पर अदालत ने छोड़ने का दिया आदेश

मेडिकल आधार पर वरवरा राव को जमानत देने की याचिका पर बहस एक फरवरी को पूरी हो गई थी. बहस पूरी होने के बाद अदालत के फैसले का इंतजार किया जा रहा था. पति की जमानत के लिए याचिका दाखिल करनेवाली पत्नी ने उचित इलाज न मिलने की बात अदालत के सामने रखी. उनका कहना था कि कैद में रखने से वरवरा राव के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है.

आपको बता दें कि 31 दिसंबर 2017 को पुणे में एल्गार परिषद का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. पुलिस का दावा है कि कार्यक्रम में कथित तौर पर भड़काऊ भाषण दिए गए और अगले दिन भीमा-कोरेगांव में हिंसा फैली. पुलिस ने आयोजकों का माओवादियों से संबंध होने की बात भी कही है. एल्गार परिषद मामले की जांच एनआईए कर रही है.

पुदुचेरी में हफ्तेभर चले सियासी घमासान का अंत, बहुमत साबित नहीं कर पाए नारायणासमी, पद से दिया इस्तीफा

चुनावी राज्य असम को कई सौगात, पीएम मोदी बोले- नॉर्थ ईस्ट भारत के विकास का बनेगा 'इंजन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी क्यों कर रहे सोना न खरीदने की अपील, क्यों वर्क फ्रॉम होम-ऑनलाइन क्लास की दी जा रही सलाह?
पीएम मोदी क्यों कर रहे सोना न खरीदने की अपील, क्यों वर्क फ्रॉम होम-ऑनलाइन क्लास की सलाह?
पीएम मोदी की 24 घंटे में 2 बार तेल बचाने की अपील, लेकिन क्यों लॉकडाउन जैसी नहीं स्थिति, जानिए 3 वजहें
पीएम मोदी की 24 घंटे में 2 बार तेल बचाने की अपील, लेकिन क्यों लॉकडाउन जैसी नहीं स्थिति, 3 वजहें
ममता सरकार में मंत्री रहे सुजीत बोस को ED ने किया अरेस्ट, लंबी पूछताछ के बाद एक्शन
ममता सरकार में मंत्री रहे सुजीत बोस को ED ने किया अरेस्ट, लंबी पूछताछ के बाद एक्शन
दुश्मन पाकिस्तान से लेकर चीन तक... भारत की जद में हर कोना, जानें क्या है मिशन दिव्यास्त्र?
दुश्मन पाकिस्तान से लेकर चीन तक... भारत की जद में हर कोना, जानें क्या है मिशन दिव्यास्त्र?

वीडियोज

सोनम कपूर से शिल्पा शेट्टी तक, जब इन फिल्मी सितारों ने बच्चों को दिए भगवान से जुड़े नाम
थलापति विजय के CM बनते ही Trisha Krishnan का वायरल पोस्ट, “The love is always louder” ने बढ़ाई dating rumours
Splitsvilla फेम Preet Singh ने खोले शो के बड़े secrets, fake fame, प्यार और heartbreak पर खुलकर की बात
Somnath Amrit Mahotsav: PM Modi ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया याद | Gujarat | BJP | Breaking
Somnath Amrit Mahotsav: Air Force planes created a 'heart' from smoke during Somnath festival

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज से धड़ाधर पाकिस्तान लेकर आ रहा तेल टैंकर, क्यों इस्लामाबाद पर इतना मेहरबान हुआ ईरान?
होर्मुज से धड़ाधर पाकिस्तान लेकर आ रहा तेल टैंकर, क्यों इस्लामाबाद पर इतना मेहरबान हुआ ईरान?
पीएम मोदी की अपील पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'लोगों को लग रहा है कि क्या फिर...'
पीएम मोदी की अपील पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'लोगों को लग रहा है कि क्या फिर...'
Priyansh Arya ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
प्रियांश आर्य ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
'रणवीर सिंह को 5 और वैनिटी वैन दे दो', गौरव गेरा ने किया 'धुरंधर' एक्टर को डिफेंड, फराह खान का ऐसा था रिएक्शन
'रणवीर सिंह को 5 और वैनिटी वैन दे दो', गौरव गेरा ने किया 'धुरंधर' एक्टर को डिफेंड, फराह खान का ऐसा था रिएक्शन
मिडिल ईस्ट में शांति की आखिरी उम्मीद खत्म! यूएस ने ठुकराया ईरान का ऑफर, होर्मुद बंद से तेल की कीमतों में आग
मिडिल ईस्ट में शांति की आखिरी उम्मीद खत्म! यूएस ने ठुकराया ईरान का ऑफर, होर्मुद बंद से तेल की कीमतों में आग
दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, अग्निमित्रा को महिला कल्याण... शुभेंदु कैबिनेट में जानें किसे कौन सा मंत्रालय
दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, अग्निमित्रा को महिला कल्याण... शुभेंदु कैबिनेट में जानें किसे कौन सा मंत्रालय
5 हजार का निवेश और 25 हजार की कमाई, गाजर की इस खेती से किसानों ने कमाया मोटा मुनाफा
5 हजार का निवेश और 25 हजार की कमाई, गाजर की इस खेती से किसानों ने कमाया मोटा मुनाफा
Eye Cancer Risk Factors: आंखों में रहता है दर्द या दिखाई देने लगा है धुंधला तो हल्के में न लें, हो सकता है EYE कैंसर
आंखों में रहता है दर्द या दिखाई देने लगा है धुंधला तो हल्के में न लें, हो सकता है EYE कैंसर
Embed widget