एक्सप्लोरर

चुनावी चंदा पाने में BJP ने किया टॉप! कांग्रेस के चंदे में 320 परसेंट का इजाफा, ममता की TMC को मिला दोगुना पैसा

Political Party Donation: चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे की ऑडिट रिपोर्ट जारी की है. 2023-2024 वित्त वर्ष की इस रिपोर्ट के मुताबिक, चुनावी बॉन्ड के जरिए भी भारी चंदा दिया गया है.

Election Commission Audit Report: भले ही इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी हो लेकिन राजनीतिक पार्टियों के चुनावी चंदे में भारी इजाफा देखा गया है. चुनाव आयोग की सालाना ऑडिट रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें चुनावी चंदे में बीजेपी ने टॉप किया है तो कांग्रेस को मिले चंदे में 320 प्रतिशत का इजाफा देखा गया.

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी को मिलने वाले चंदे में 87% का इजाफा हुआ है, जो 3,967.14 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. पार्टी की 2023-2024 की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है. हालांकि, पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 2023-24 में बीजेपी को चुनावी बॉन्ड से मिलने वाला चंदा कम हो गया है. 2022-23 में बीजेपी चुनावी बॉन्ड से 2360 करोड़ रुपये का चंदा मिला था, जो 2023-2024 में घटकर 1294.14 करोड़ रुपये रह गया. रिपोर्ट की अगर मानें तो बीजेपी को 2023-2024 में स्वैच्छिक योगदान के रूप में 3,967.14 करोड़ रुपये मिले, जबकि 2022-2023 में ये 2,120.06 करोड़ रुपये था.

बीजेपी की 2023-2024 की सालाना ऑडिट रिपोर्ट में क्या?

ऑडिट रिपोर्ट से पता चला है कि बीजेपी को चुनावी बॉन्ड से 1,685.62 करोड़ रुपये मिले हैं, जो उसके कुल योगदान का 43% है. 2022-2023 में पार्टी को चुनावी बॉन्ड से 1,294.14 करोड़ रुपये मिले थे, जो कुल योगदान का 61% था. बीजेपी के प्रचार प्रसार पर होने वाले खर्च में भी उछाल देखा गया. 2022-2023 में 1,092.15 करोड़ रुपये से बढ़कर 2023-2024 में ₹1,754.06 करोड़ हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक, विज्ञापनों और प्रचार पर 591.39 करोड़ रुपये खर्च किए गए.

कांग्रेस के चंदे में भी भारी इजाफा

रिपोर्ट से पता चलता है कि चुनावी साल में कांग्रेस के चंदे में बीजेपी की तुलना में ज्यादा इजाफा देखा गया. 2022-2023 में कांग्रेस को 268.62 करोड़ का चंदा मिला था, जो 2023-2024 वित्त वर्ष में 320 प्रतिशत बढ़कर 1,129.66 करोड़ रुपये हो गया. कांग्रेस के चंदे में चुनावी बॉन्ड का अहम योगदान रहा. पिछले साल मिले 171.02 करोड़ रुपये से बढ़कर 828.36 करोड़ रुपये हो गया. कुल 73 प्रतिशत का इजाफा देखा गया. कांग्रेस का चुनाव खर्च 2022-2023 में 192.55 करोड़ रुपये से बढ़कर 2023-24 में 619.67 करोड़ रुपये हो गया.

तृणमूल कांग्रेस को मिला कितना चंदा

तृणमूल कांग्रेस की 2023-2024 की सालाना ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, ममता बनर्जी की पार्टी टीएमली की आय पिछले साल के 333.46 करोड़ रुपये से बढ़कर 646.39 करोड़ रुपये हो गई. इसी तरह पार्टी को 95 प्रतिशत चंदा चुनावी बॉन्ड के जरिए मिला.

ये भी पढ़ें: इलेक्टोरल बॉन्ड योजना बहाल करने पर विचार नहीं करेगा सुप्रीम कोर्ट, खारिज की पुनर्विचार याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबीयत, जानिए डॉक्टरों ने क्या कहा
अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबीयत, जानिए डॉक्टरों ने क्या कहा
‘स्टूडेंट्स को माफी की नहीं जरूरत, उनसे मांगे माफी’, राहुल का PM मोदी पर हमला
‘स्टूडेंट्स को माफी की नहीं जरूरत, उनसे मांगे माफी’, राहुल का PM मोदी पर हमला
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget