एक्सप्लोरर

EC Notice To Uddhav Thackeray: चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे को भेजा नोटिस, जानें क्या है वजह

Lok Sabha Elections 2024: निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए शीर्ष नेताओं को नोटिस जारी किया, कई के खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज कीं और शीर्ष अधिकारियों का तबादला किया.

Election Commission Notice: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से पहले केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से शिवसेना (यूबीटी) के चीफ उद्धव ठाकरे को नोटिस भेजा गया. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अंतिम चरण के मतदान के दौरान उद्धव ठाकरे ने मुंबई में धीमी गति से मतदान के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया था. इसी बात का संज्ञान लेते हुए अब चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे को नोटिस भेजा है. 30 मई के दिन चुनाव आयोग की तरफ से नोटिस भेजा गया था.

वहीं, मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार (03 जून) को कहा कि निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए टॉप के नेताओं को नोटिस जारी किया, कई के खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज कीं और शीर्ष अधिकारियों का तबादला भी किया.

लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव आयोग की कार्रवाई

चुनाव आयोग ने 18वें लोकसभा चुनाव के दौरान मिलीं आदर्श आचार संहिता उल्लंघन संबंधी 14 शिकायतों पर कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप 13 नोटिस जारी किए गए, छह पर निन्दा की गई और तीन पर अस्थायी चुनाव प्रचार प्रतिबंध लगाए गए. 

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस और आदेशों के अनुसार, चुनाव आयोग ने एमसीसी के 14 मामलों को सीधे तौर पर लिया और उनमें से 13 में नोटिस जारी किए. एक मामले में, चुनाव आयोग ने बीआरएस की शिकायत के आधार पर 26 अप्रैल को कांग्रेस नेता और तेलंगाना के मंत्री कोंडा सुरेखा को नोटिस जारी किए बिना सीधे तौर पर फटकार लगाई.

चुनाव आयोग ने पाया कि सुरेखा ने व्यक्तिगत हमले करने और अपुष्ट आरोप लगाने के खिलाफ एमसीसी प्रावधानों का उल्लंघन किया था, जब उन्होंने बीआरएस नेता केटी रामा राव पर "फोन टैपिंग" का आरोप लगाया था.

किस पार्टी के नेताओं पर हुई कार्रवाई

14 मामलों में से पांच बीजेपी नेताओं के उल्लंघन से संबंधित थे, चार कांग्रेस नेताओं के खिलाफ और एक-एक टीडीपी, आप, वाईएसआरसीपी, बीआरएस और टीएमसी के खिलाफ था. 14 में से, चुनाव आयोग को अभी भी यह सार्वजनिक करना बाकी है कि क्या उसने तीन मामलों में कोई कार्रवाई की है - 5 अप्रैल को दिल्ली की मंत्री आतिशी को एक नोटिस और 18 मई को बीजेपी पश्चिम बंगाल प्रमुख सुकांत मजूमदार को दो नोटिस.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha election 2024: अखिलेश यादव के आरोप सच! चुनाव आयोग ने मानी गलती, CEC राजीव कुमार बोले- हमने सबक लिया कि...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA वर्ल्ड कप फाइनल के लिए कल इस राज्य में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, राज्य सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल के लिए कल इस राज्य में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, राज्य सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती कराने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'उनको लगा आंदोलन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती कराने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'उनको लगा आंदोलन...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
'वंदे मातरम' का अपमान पड़ेगा भारी! गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में पेश करेंगे ये संशोधन बिल
'वंदे मातरम' का अपमान पड़ेगा भारी! गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में पेश करेंगे ये संशोधन बिल

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget