एक्सप्लोरर

सीएम ममता चोट मामले में EC का बड़ा एक्शन, डायरेक्टर सिक्योरिटी पद से हटाए गए, DM-SP का तबादला

केंद्रीय चुनाव आयोग ने इसके साथ ही स्टार कैंपेनर की सुरक्षा को लेकर भी निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इस संवेदनशील माहौल में उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी है कि चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पूरी तरह से पालन किया जाए.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चोट लगने के मामले में चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है. केंद्रीय चुनाव आयोग ने सेक्रेटरी की रिपोर्ट आने के बाद आईपीएस विवेक सहाय डायरेक्टर सिक्योरिटी को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. चुनाव आयोग ने कहा कि राज्य के चीफ सेक्रेटरी, डीजीपी के साथ बातचीत करें और जल्द से जल्द एक नए डायरेक्टर सिक्योरिटी की नियुक्ति करें.

केंद्रीय चुनाव आयोग ने कहा कि उनके ऊपर जिम्मेदारी थी कि वह जेड प्लस प्लस (Z+) प्रोटेक्टि की सुरक्षा का ध्यान दें, लेकिन उसमें चूक हुई है, लिहाजा उनके खिलाफ जांच की जाएगी. पूर्व मेदिनीपुर के जिलाधिकारी की ज़िम्मेदारी आईएएस स्मिता पांडेय को दी गई है. इससे पहले विभु गोएल के पास ये ज़िम्मेदारी थी.

डायरेक्टर सिक्योरिटी के अलावा आयोग ने पूर्व मेदिनीपुर के एसपी प्रवीण प्रकाश का भी तबादला कर दिया है. उनकी जगह अब सुनील कुमार लेंगे. प्रवीण के खिलाफ भी सुरक्षा में चूक के आरोप तय होंगे. केंद्रीय चुनाव आयोग ने चीफ सेक्रेटरी को निर्देश दिया कि नंदीग्राम में ममता बनर्जी के साथ घटी घटना मामले पर जो एफआईआर दर्ज हुई है, उसकी जांच अगले 15 दिन में पूरी कर केंद्रीय चुनाव आयोग को जानकारी दें.

केंद्रीय चुनाव आयोग ने इसके साथ ही स्टार कैंपेनर की सुरक्षा को लेकर भी निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इस संवेदनशील माहौल में उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी है कि चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पूरी तरह से पालन किया जाए. इसके अलावा अगर उनको चुनावी सभा या रैली करने की अनुमति दी जा रही है, तो उस दौरान भी उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए. जरूरत पड़ने पर उनको बुलेटप्रूफ गाड़ियां भी दी जाए.

इतना ही नहीं चुनाव आयोग ने इसके साथ ही पंजाब के पूर्व डीजीपी इंटेलिजेंस अनिल कुमार शर्मा को स्पेशल पुलिस ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया. जो पहले से ही नियुक्त स्पेशल पुलिस ऑब्ज़र्वर विवेक दुबे के साथ मिलकर काम करेंगे.

सबके बीच केंद्रीय चुनाव आयोग ने उन सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारी को निर्देश दिया है, जहां पर आगे कुछ महीनों में चुनाव होने हैं. चुनाव आयोग ने साफ तौर पर कहा कि स्टार कैंपेनर और जेड प्लस सुरक्षा पाए नेताओं की सुरक्षा में कहीं कोई चूक नहीं होनी चाहिए. उनके लिए वह सभी प्रोटोकॉल फॉलो करने चाहिए, जो उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए हैं.

केंद्रीय चुनाव आयोग ने इसके साथ ही स्टार कैंपेनर को भी सलाह दी है कि वह अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनकी सुरक्षा को लेकर जो दिशानिर्देश जारी हुए हैं, उनका पालन करें.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget