एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir News: पेंशन के लिए लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत, योजना के ऑनलाइन करने पर होना था वेरिफिकेशन

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एक वृद्धावस्था पेंशनर की उस समय मौत हो गई, जब वह दस्तावेज सत्यापन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहा था.

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में वृद्धावस्था पेंशन वेरिफिकेशन के लिए लाइन में लगे एक बुजुर्ग की मौत हो गई. व्यक्ति बांदीपोरा जिले के एक समाज कल्याण कार्यालय में मंगलवार (20 दिसंबर) को वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए अपने दस्तावेजों के सत्यापन का इंतजार कर रहा था. अधिकारियों के मुताबिक बुजुर्ग की पहचान बांदीपोरा के मलंगम के रहने वाले सोनउल्लाह भट के तौर पर की गई है. 

सोनउल्लाह भट की मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है. बताया जाता है कि जम्मू-कश्मीर में हजारों वृद्ध पेंशनर्स को पिछले कई महीनों से अपनी पेंशन को नियमित कराने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, क्योंकि भुगतान प्रक्रिया को ऑनलाइन मोड में ट्रांसफर कर दिया गया है. राजनीतिक दलों ने प्रशासन से इस मुद्दे पर 'मानवीय दृष्टिकोण' अपनाने का आग्रह किया है.

माकपा नेता ने कहा प्रक्रिया को सरल बनाया जाए

भट की मौत पर चिंता जताते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने पूरी प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग दोहराई. उन्होंने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत के साथ वृद्धजनों, दिव्यांग व्यक्तियों, विधवाओं, तलाकशुदा, किन्नरों और अन्य जरूरतमंदों और निराश्रित लोगों को होने वाली कठिनाइयों पर निराशा व्यक्त की. माकपा नेता ने भट के परिवार के लिए तत्काल राहत की भी मांग की है.

वृद्धावस्था पेंशन योजना 

समाज कल्याण विभाग गरीब और बेसहारा बुजुर्गों के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना प्रदान करता है. इस योजना के लिए लाभार्थी की उम्र 60 वर्ष या फिर उससे अधिक होनी चाहिए. वृद्धावस्था पेंशन योजना में केंद्र और राज्य, दोनों सरकारें मिलकर योगदान करती हैं. देश के हर राज्य में वृद्धावस्था पेंशन योजना की रकम अलग-अलग है. इस योजना का लाभ केवल वही उन्हीं बुजुर्ग नागरिकों दिया जाता है जो आवेदक गरीबी रेखा के नीचे बीपीएल परिवार से संबंधित होते हैं. 

ये भी पढ़ें: चीन-अमेरिका में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र की एडवाइजरी, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजें पॉजिटिव रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
Iran-US War: एपिक फियर अलर्ट! ईरान ने खोला मोर्चा, अमेरिका-इजरायल पर बड़ा वार, मिडिल ईस्ट में लंबी चल सकती है लड़ाई
एपिक फियर अलर्ट! ईरान ने खोला मोर्चा, अमेरिका-इजरायल पर बड़ा वार, मिडिल ईस्ट में लंबी चल सकती है लड़ाई
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget