एक्सप्लोरर

Eknath Shinde Ayodhya Visit: अयोध्या में एकनाथ शिंदे का 'मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे' को लेकर विपक्ष पर तंज

Eknath Shinde Ayodhya: मुख्यमंत्री शिंदे ने लखनऊ में कहा कि ये यात्रा बहुत ही आनंद देने वाली यात्रा है, लेकिन कुछ लोग होते हैं जिन्हें हिंदुत्व से एलर्जी रही है, अभी भी हो रही है.

Ram Mandir Ayodhya: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ रविवार (9 अप्रैल) को अयोध्या के दौरा पर पहुंचे. इस दौरान सीएम शिंदे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राम मंदिर के निर्माण पर जिन लोगों ने संदेह किया उनको घर का रास्ता दिखा दिया गया. राम मंदिर का काम जोरों पर चल रहा है. 

सीएम एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर काबिज होने के बाद पहली बार अयोध्या दौरे पर पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर निर्माण का सपना अब पूरा हो रहा है.

मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, "सभी को लगता था कि राम मंदिर का निर्माण कैसे होगा. पहले कुछ लोग कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबको झुठला दिया है और राम मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया है."

मोदी ने तारीख भी बता दी है

उन्होंने कहा, "मंदिर भी बन रहा है और मोदी ने तारीख भी बता दी है. यही नहीं, जो लोग पूछ रहे थे, उन्हें घर का रास्ता भी दिखा दिया है. मैं आप सबको धन्यवाद दूंगा कि राम मंदिर का सपना अपनी आंखों के सामने पूरा होता दिखाई दे रहा है. इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी और इस राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहता हूं."

शिंदे ने अयोध्या रवाना होने से पहले लखनऊ में संवाददाताओं से कहा, "मैं भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहा हूं. हमारे पास भगवान राम का आशीर्वाद है, इसलिए धनुष-बाण (शिवसेना का चुनाव चिन्ह) हमारे साथ है."

यात्रा बहुत ही आनंद देने वाली है

मुख्यमंत्री शिंदे ने लखनऊ में कहा कि, "ये यात्रा बहुत ही आनंद देने वाली है, लेकिन कुछ लोग हैं जिन्हें हिंदुत्व से एलर्जी रही है, अभी भी हो रही है. आजादी के बाद भी कई लोग जान बूझकर हिंदुत्व का अपमान कर रहे थे. कई लोगों को लगता है कि हिंदुत्व घर-घर में पहुंच जाएगा तो हमारी राजनीतिक दुकान बंद हो जाएगी. 

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि "बुलडोजर बाबा से गुंडे डरते हैं. यूपी में विकास हो रहा है. पहले के उतर प्रदेश और आज के यूपी में बहुत अंतर है." शिंदे ने आगे कहा कि जो उत्तर भारतीय महाराष्ट्र में रहते है वह महाराष्ट्री हैं और शिवसेना और बीजेपी की विचाराधारा एक है. 2024 में महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी को बहुमत मिलेगा. 

ये भी पढ़ें: Sharad Pawar Remarks: 'उनका लॉजिक सही लेकिन ...', JPC को लेकर शरद पवार के रुख पर शशि थरूर का आया जवाब, जानें क्या कुछ कहा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी में जाते ही सुष्मिता देव के बदले सुर, TMC पर हमला कर बोलीं -'विकास और फंड का मैसेज नहीं जनता को रास'
BJP में जाते ही सुष्मिता देव के बदले सुर, TMC पर हमला कर बोलीं -'विकास मैसेज नहीं जनता को आया रास'
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget