एक्सप्लोरर

Eid-ul-Fitr: दिखा ईद का चांद, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने ट्वीट कर दी बधाई

Eid Al Fitr 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं सभी देशवासियों की अच्छे स्वास्थ्य और संपन्नता की प्रार्थना करता हूं.

Eid Mubarak 2022 Wishes: दिल्ली समेत देश भर में आज चांद दिखने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग ईद का त्योहार मना रहे हैं. आज रमजान के पवित्र महीने का आखिरी दिन है. देश के सभी नेता इस दिन देशवासियों को ईद की बधाई दे रहे हैं. इसी क्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत अन्य नेताओं ने ट्वीट कर बधाई दी है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं. यह शुभ अवसर हमारे समाज में एकता और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाएगा. मैं सभी देशवासियों को अच्छे स्वास्थ्य और संपन्नता की प्रार्थना करता हूं. वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि ईद मुबारक! यह पावन पर्व प्रेम की भावना का संचार करे, और हम सभी को भाईचारे और सद्भाव के बंधन में बांधे.

विदेश मंत्री डॉ एस.जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि देशवासियों को ईद की बधाई, मैं प्रार्थना करता हूं कि यह त्योहार देशवासियों में करुणा और मानवता की भावना को आगे बढ़ाए. वहीं फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि ईद का त्योहार मंगलवार तीन मई को मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि सोमवार को 30वां रोज़ा होगा और शव्वाल (इस्लामी कैलेंडर के 10वें महीने) की पहली तारीख मंगलवार को होगी. शव्वाल के महीने के पहले दिन ईद होती है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर ईद की बधाई दी है. इसके साथ ही राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने देशवासियों को ईद की बधाई दी है. 

मुस्लिम समुदाय का सबसे पवित्र महीना है रमजान

जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा, “ईद तीन मई मंगलवार के दिन होगी.” आपको बता दें कि अभी देश के मुस्लिम समुदाय के इस्लामी कैलेंडर का पवित्र नौवां महीना ‘रमज़ान’ चल रहा है जिसमें इस समुदाय के लोग रोज़ा (व्रत) रखते हैं. रमजान के महीने में रोजेदार सुबह सूरज निकलने से पहले से लेकर सूरज डूबने तक कुछ नहीं खाते- पीते हैं.

यह महीना ईद का चांद नजर आने के साथ खत्म होता है. बता दें कि इस्लामी कैलेंडर में महीना 29 या 30 दिन का होता है, जो चांद के हिसाब से तय होता है. मुफ्ती मुकर्रम ने लोगों से गुजारिश की वे ईद की नमाज़ से पहले ‘फित्रा’ (दान) जरूर करें. उन्होंने कहा कि मध्यम वर्गीय परिवार 60 रुपये प्रत्येक व्यक्ति की दर से जबकि उच्च मध्यम वर्गीय परिवार 80 रुपये प्रति व्यक्ति की दर से फित्रा दे.

PM Modi on Ukraine Crisis: रूस-यूक्रेन युद्ध पर पीएम मोदी का बड़ा बयान - जंग में नहीं होगी किसी की जीत, सभी देशों पर पड़ा असर

MP Assembly Election: बीजेपी की नजर 51 फीसदी वोट हासिल करने पर, ये है प्लान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget