एक्सप्लोरर

AMU में जिन्ना की फोटो: जावड़ेकर ने साधी चुप्पी, योगी ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी बताकर पल्ला झाड़ा

फोटो हटाने की जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और सीएम योगी आदित्यनाथ की है. लेकिन ये दोनों ही जिम्मेदार लोग अपनी जिम्मेदारी से पीछा छुड़ाते नजर आ रहे हैं.

नई दिल्ली: अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पाकिस्तान के संस्थापक और भारत विभाजन के जिम्मेदार जिन्ना की फोटो लगी हुई है. फोटो का जबर्दस्त विरोध हो रहा है, यूनिवर्सिटी में पढ़ाई लिखाई ठप है. इस सब के बीच बडी़ बात ये है कि फोटो हटाने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है. अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी सेंट्रल यूनिवर्सिटी है और यूपी में है. फोटो हटाने की जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और सीएम योगी आदित्यनाथ की है. लेकिन ये दोनों ही जिम्मेदार लोग अपनी जिम्मेदारी से पीछा छुड़ाते नजर आ रहे हैं.

हम हस्तक्षेप नहीं कर सकते- योगी आज एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''एएमयू सेंट्रल यूनिवर्सिटी है और हमारा इसमें सीमित दखल है. हम हस्तक्षेप नहीं कर सकते. हमने प्रशासन के पूरे मामले की रिपोर्ट मंगवाई है. हम पूरी रिपोर्ट का विश्लेषण कर रहे हैं. सुरक्षा हमारा दायित्व है, हम इसका निर्वहन करेंगे.''

बिना जवाब दिए निकल गए जावड़ेकर वहीं दूसरी ओर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रकाश जावड़ेकर एमयू के सवालों से बचते नजर आए. कर्नाटक में बीजेपी के घोषणापत्र लॉन्च कार्यक्रम एबीपी न्यूज़ ने प्रकाश जावड़ेकर से लगातार सवाल पूछा लेकिन उन्होंने जवाब देना मुनासिब नहीं समझा. योगी आदित्यनाथ के जवाब और प्रकाश जावड़ेकर की चुप्पी के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर एएमयू से जिन्ना की फोटो कौन हटाएगा?

इंटरव्यू छोड़कर भागे स्वामी प्रसाद मौर्य योगी सरकार में मंत्री और जिन्ना को महापुरुष बताने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य आज जि्ना से जुड़े सवाल पर भड़क गए और इंटरव्यू छोड़कर चल दिए. एबीपी न्यूज़ ने मौर्य से लगातार पूछा कि अब आपका जिन्ना के बारे में सोचना है? स्वामी प्रसाद ने कहा कि ये मीडिया का खेल है और टीआरपी के लिए बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया.

क्यों लगी है एएमयू में जिन्ना की तस्वीर? एएमयू के मुताबिक, जिन्ना की तस्वीर कई दशकों से छात्र संघ के हॉल में है. यूनिवर्सिटी ने 1920 में नेताओं को बतौर सम्मान आजीवन सदस्यता देने की शुरुआत की थी. इसी के तहत महात्मा गांधी और जिन्ना को भी सम्मानित किया गया था. उसके बाद से दोनों की तस्वीर हॉल में लगाई गई.

तस्वीर पर कैसे शरू हुआ विवाद? अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीष गौतम की चिट्टी के बाद से एएमयू में जिन्ना की तस्वीर विवाद ने जोर पकड़ा. सतीष गौतम ने चिट्ठी में कहा है कि सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि यूनिवर्सिटी में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगी हुई है. मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है कि यह तस्वीर एएमयू के किस विभाग में और किन कारणों से लगी हुई है. कृपया इस संबंध में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर मुझे अवगत कराने का कष्ट करें.

यहां देखें कैसे एएमयू के सवाल पर चुप हो गए जावड़ेकर?

य़हां देखें कैसे जिन्ना के सवाल पर इंटरव्यू छोड़कर भाग खड़े हुए मौर्य?

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget