एक्सप्लोरर

Edible Oil Price: दो हफ्ते में और गिरेंगे खाने वाले तेलों के दाम, सरकार से बैठक के बाद खाद्य तेल कंपनियां उठा रहीं कदम

Edible Oils 'Price: सरकार का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय कीमत में जितनी कमी आई है उसका फायदा ग्राहकों को नहीं मिल रहा है. सरकारी आंकड़ों की माने तो सरसों तेल की कीमत 20 जून को 180 रुपए प्रति लीटर थी.

Cut Edible Oils'Price: केंद्रीय खाद्य मंत्रालय (Union Food Ministry) ने खाद्य तेल उत्पादन (Production Of Edible Oil) करने करने वाली कंपनियों से खाद्य तेल के दामों में कमी करने को कहा है. ऐसा अंतर्राष्ट्रीय बाजार (International Market) में खाद्य तेलों की कीमतों में आई कमी को देखते हुए किया गया है. तेल कंपनियों (Oil Companies) का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में कमी की वजह से दाम काफी नीचे आ गए हैं और अगले एक हफ़्ते में ग्राहकों को इसका फायदा मिलेगा.

बुधवार को केंद्रीय खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय के साथ बैठक के बाद तेल कंपनियां खाद्य तेलों की क़ीमत में कुछ और कटौती करने जा रही हैं. खाद्य सचिव ने कंपनियों से कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कमी को देखते हुए खाद्य तेल की क़ीमत में क़रीब 10 रुपए प्रति लीटर की कमी की गुंजाइश है. अब तेल कंपनियों ने कहा है कि खाद्य तेलों के दाम में अगले कुछ दिनों में और कटौती की जा सकती है.

ग्राहकों तक नहीं पहुंच रहा है कम कीमतों का फायदा
सरकार का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय कीमत में जितनी कमी आई है उसका पूरा फायदा ग्राहकों तक नहीं पहुंच रहा है. मसलन अगर सरकारी आंकड़ों की माने तो सरसों तेल की औसत कीमत जहां 20 जून को 180 रुपए प्रति लीटर थी वही 6 जुलाई को भी 180 रुपए ही थी.

वहीं इसी दौरान मूंगफली तेल की औसत कीमत ₹180 प्रति लीटर पर बनी रहे तो पाम ऑयल की औसत कीमत ₹155 रुपये पर ही स्थिर रही. सोयाबीन तेल की औसत कीमत में ₹10 प्रति लीटर की कमी जरूर देखने को मिली. हालांकि बुधवार को हुई बैठक में खाद्य तेल उत्पादन कंपनियों ने सरकार को बताया था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद्य तेल की कमी का फायदा उन्होंने ग्राहकों को देना शुरू कर दिया है.

अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में आई है कितनी कमी?
सूत्रों के मुताबिक एक तेल कंपनी ने यहां तक कहा कि पिछले 1 महीने में उन्होंने अपने ब्रांड में ₹35 प्रति लीटर की कमी की है. तेल कंपनियों के संगठन का कहना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय कीमत और नीचे आती हैं तो खाद्य तेलों की खुदरा कीमत में कुछ और कमी भी दिखेगी. पिछले एक साल में कई कारणों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद्य तेलों की कीमत में बढ़ोतरी होती गई.

यूक्रेन संकट ने हालात और खराब कर दिये जिस वजह से उनके दाम बढ़ गये क्योंकि यूक्रेन सूरज मुखी तेल का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है. यूक्रेन संकट के बीच ही इंडोनेशिया ने अपने यहां से पाम ऑयल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया.

कितना पाम ऑयल आयात करता है भारत?
भारत (India) अपनी जरूरत का 60 फीसदी से ज्यादा पाम तेल (Palm Oil) आयात (Import) करता है. हालांकि पिछले एक महीने में अंतरराष्ट्रीय कीमत (International Rates) में तेजी से गिरावट आई है. जानकारों का मानना है कि देश में तेल की कोई कमी नहीं है. इसके अलावा भारत (India) समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में सोयाबीन (Soybean) और अन्य फसलों की अच्छी खेती होने की संभावना है लिहाजा खाद्य तेलों (Edible Oils) की कीमत में कमी जारी रह सकती है.

 PM Modi Varanasi Visit: 'शॉर्टकट से कुछ नेताओं का भला हो सकता है लेकिन देश का नहीं' वाराणसी में बोले पीएम मोदी

Boris Johnson Resigns: बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के पीएम पद से दिया इस्तीफा, कहा- दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पद को छोड़ कर वह उदास हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Protests LIVE: ईरान जंग के मुहाने पर! 10 हजार भारतीय फंसे, कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा पर संकट
LIVE: ईरान जंग के मुहाने पर! 10 हजार भारतीय फंसे, कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा पर संकट
RJD प्रमुख लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग, पोस्टर पर लिखा- 'गरीबों के मसीहा, हमारे भगवान'
RJD प्रमुख लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग, पोस्टर पर लिखा- 'गरीबों के मसीहा, हमारे भगवान'
'लाफ्टर शेफ 3' को लगी आखिर किसकी नजर, ईशा मालवीय और विवियन डीसेना के बाद इन कंटेस्टेंट ने छोड़ा शो, ये सेलेब्स करेंगे कमबैक!
'लाफ्टर शेफ 3' को लगी आखिर किसकी नजर, ईशा और विवियन के बाद इन कंटेस्टेंट ने छोड़ा शो
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी

वीडियोज

Budget 2026 में बड़ा धमाका | Stand-Up India II से मिलेगा ₹2 करोड़ तक Loan | Paisa Live
Trump के फैसलों से हिली Reliance | ₹1.4 लाख करोड़ की गिरावट या निवेश का मौका? | Paisa Live
Rajasthan के दौसा में लगी भीषण आग, फर्नीचर की दुकान जलकर खाक | Fire News | Breaking
Sansani:The लॉरेन्स बिश्नोई FEAR FILES! | Crime | Delhi News
Delhi : सावधान! कालिंदी कुंज में कुत्तों के हमले से गई नौजवान की जान | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Protests LIVE: ईरान जंग के मुहाने पर! 10 हजार भारतीय फंसे, कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा पर संकट
LIVE: ईरान जंग के मुहाने पर! 10 हजार भारतीय फंसे, कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा पर संकट
RJD प्रमुख लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग, पोस्टर पर लिखा- 'गरीबों के मसीहा, हमारे भगवान'
RJD प्रमुख लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग, पोस्टर पर लिखा- 'गरीबों के मसीहा, हमारे भगवान'
'लाफ्टर शेफ 3' को लगी आखिर किसकी नजर, ईशा मालवीय और विवियन डीसेना के बाद इन कंटेस्टेंट ने छोड़ा शो, ये सेलेब्स करेंगे कमबैक!
'लाफ्टर शेफ 3' को लगी आखिर किसकी नजर, ईशा और विवियन के बाद इन कंटेस्टेंट ने छोड़ा शो
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
इतना खतरनाक प्रणाम... मंच पर चीफ गेस्ट छोड़ अणुओं-परमाणुओं को प्रणाम करने लगा छात्र, वीडियो देख आ जाएगी हंसी
इतना खतरनाक प्रणाम... मंच पर चीफ गेस्ट छोड़ अणुओं-परमाणुओं को प्रणाम करने लगा छात्र, वीडियो देख आ जाएगी हंसी
Angiography Test: दिल की सेहत के लिए एंजियोग्राफी कितनी जरूरी, जानें इसे कराते वक्त क्या सावधानियां जरूरी?
दिल की सेहत के लिए एंजियोग्राफी कितनी जरूरी, जानें इसे कराते वक्त क्या सावधानियां जरूरी?
दिल्ली-नोएडा की तरह पूरे यूपी में बाइक-स्कूटी के लिए डबल हेलमेट का नियम लागू, जानें कितना होगा जुर्माना?
दिल्ली-नोएडा की तरह पूरे यूपी में बाइक-स्कूटी के लिए डबल हेलमेट का नियम लागू, जानें कितना होगा जुर्माना?
I-PAC Raid Case: ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की नई याचिका, बंगाल के डीजीपी को हटाने की मांग
I-PAC Raid Case: ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की नई याचिका, बंगाल के डीजीपी को हटाने की मांग
Embed widget