एक्सप्लोरर

ED Action on Mahua Moitra: क्या लोकसभा चुनाव के पहले महुआ मोइत्रा जाएंगी जेल? ED ने दर्ज किया PMLA का केस

ED Action Against Mahua Moitra: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने घूस लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में महुआ मोइत्रा के खिलाफ PMLA के तहत मामला दर्ज किया है. उनका बयान रिकॉर्ड हो सकता है.

ED Case Mahua Moitra: घूस लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार (2 अप्रैल) को तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता महुआ मोइत्रा पर बड़ा एक्‍शन लिया. ED की टीम ने मोइत्रा पर PMLA के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. यह एफआईआर मनी लॉन्ड्रिंग एक्‍ट के तहत दर्ज की गई है. आरोप है कि TMC नेता ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम नियमों का उल्‍लंघन किया है. एक दिन पहले ही बंगाल बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा था कि महुआ मोइत्रा चुनाव संपन्न होने से पहले गिरफ्तार हो जाएंगी.

इससे पहले महुआ मोइत्रा को ED ने फेमा से जुड़े एक मामले में समन भेजकर 28 मार्च को पेश होने के लिए कहा था. इसपर मोइत्रा की तरफ से कहा गया था कि फिलहाल वो लोकसभा चुनाव प्रचार में व्‍यस्‍त हैं. लिहाजा पूछताछ के लिए वो उक्‍त दिन पर पेश नहीं हो पाएंगी. ED की तरफ से यह महुआ को तीसरा समन था. इससे पहले मोइत्रा ने ED को चिट्ठी लिखकर पेशी के लिए समय मांगा था. हालांकि, तीसरे समन पर भी वह ED के समक्ष पेश नहीं हुईं.

ED दर्ज करेगी महुआ का बयान

दरअसल, ED, PMLA के प्रावधानों के तहत महुआ मोइत्रा का बयान दर्ज करना चाहती है. उनके खिलाफ एनआरआई खाते से जुड़े लेनदेन की जांच की जा रही है. इसके अलावा विदेश में पैसे भेजने के कुछ अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ पर कई आरोप लगाए थे. निशिकांत ने कहा था कि महुआ ने कारोबारी हीरानंदानी से महंगे गिफ्ट और पैसे लेकर अदाणी समूह और प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाने के लिए लोकसभा में सवाल पूछा था. इस मामले में सांसदी जाने के बाद महुआ मोइत्रा को सरकारी बंगला भी खाली करना पड़ा था.

कृष्णानगर सीट से TMC उम्मीदवार हैं महुआ

तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से एक बार फिर महुआ मोइत्रा को ही उम्मीदवार बनाया है. इस बार महुआ मोइत्रा को स्थानीय शाही परिवार की बीजेपी की उम्मीदवार अमृता रॉय से सीधी चुनौती मिल रही है. 49 वर्षीय महुआ मोइत्रा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कृष्णानगर में आसानी से जीत हासिल की थी और 45 प्रतिशत वोट हासिल कर भाजपा के कल्याण चौबे को 60 हजार वोटों से हराया था.

ये भी पढ़ें:Lok Sabha Election: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना वायरस, जानें उत्तर प्रदेश समेत कहां-कहां मिले नए केस
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना, जानें UP समेत कहां-कहां मिले नए केस
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget