एक्सप्लोरर

झारखंड सीएम सोरेन के करीबियों पर ED का शिकंजा, मीडिया सलाहकार समेत साहिबगंज डीसी के यहां छापेमारी

Hemant Soren: झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबियों पर शिकंजा कसा है. राज्य में कई जगहों पर छापेमारी की गई है.

ED Raids in Ranchi: झारखंड में हुए अवैध खनन घोटाले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबियों के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी चल रही है. सीएम सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, साहिबगंज के डिप्टी कमिश्नर समेत कई करीबियों के यहां ईडी ने बुधवार (3 जनवरी) को रेड मारी है. सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने करीब एक दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है. 

जिन लोगों के यहां छापेमारी की गई है, उनका राजनीतिक गलियारों में मजबूत कनेक्शन है. रांची के पिस्का मोड़, रातू रोड में रहने वाले रोशन नाम के शख्स के यहां भी सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है. अवैध खनन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तरफ से एक्शन लिया गया है. ईडी अधिकारियों के साथ सुरक्षा बल भी नजर आ रहे हैं. ईडी की तरफ से विनोद सिंह नाम के शख्स के यहां पर भी छापेमारी की जा रही है.

पत्थर व्यवसायी और डीसी के यहां भी छापेमारी

विनोद सिंह ग्रिड आर्किटेक्ट कंसल्टेंसी के मालिक हैं. उनके खिलाफ ईडी को शिकायत की गई थी कि उन्होंने अपने और अपने परिवार के नाम पर बड़ी तादाद में अवैध संपत्ति बना रखी हैं. ये संपत्तियां झारखंड में अलग अलग जगहों पर खरीदी गई हैं. विनोद सिंह का हेमंत सोरेन और अभिषेक प्रसाद दोनों से बहुत करीबी रिश्ता बताया जाता है. ED ने कुछ दिनों पहले इन दोनों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर/चार्जशीट की कॉपी राज्य पुलिस से मांगी थी.

झारखंड के साहिबगंज-जिले के चर्चित पत्थर व्यवसायी कन्हैया खुडानियां और डीसी रामनिवास यादव के सरकारी आवास पर भी ईडी ने छापेमारी की है. ये कार्रवाई अभी भी जारी है. फिलहाल ईडी की टीम डीसी रामनिवास यादव और कन्हैया खुडानियां के आवास के अंदर एक एक दस्तावेज को खंगाल रही है.

विनोद सिंह के घर प्रिंटर मशीन लेकर ED की टीम पहुंची है. कंप्यूटर और लैपटॉप से कुछ अहम दस्तावेज प्रिंट किए जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक ED को मनी लॉन्ड्रिंग के अहम सुराग मिले हैं.

लूटने वाले लोग जाएंगे जेल: बीजेपी नेता दीपक प्रकाश

झारखंड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य में ईडी की चल रही छापेमारी पर बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि जिन लोगों ने झारखंड को दोनों हाथ से लूटा उनके यहां रेड हो रही है. झारखंड को लूटने वाले लोग जेल जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है कि कांग्रेस, आरजेडी और जेएमएम के लूटने वाले लोगों को जेल जाना होगा. 

वहीं, झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायक दल की बैठक करने वाले हैं. इस बैठक में ईडी के जरिए उनकी गिरफ्तारी का मुद्दा भी उठने वाला है. इसे लेकर दीपक प्रकाश ने कहा कि विधायक दल की बैठक अपनी सत्ता, कुर्सी और परिवार को बचाने के लिए हो रही है. संवैधानिक ढांचे को खत्म किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: सेफ सीट खाली करवाई, विधायक दल की बैठक बुलाई...क्या झारखंड को मिलेगी पहली महिला CM? जानिए क्यों हो रही सियासी हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget